भारत में कहां और किस समय दिखेगा ब्लड मून?


2025/09/07 09:57:43 IST

साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण

    आज यानी 7 सितंबर 2025 को भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. जिसे भारत के अलग-अलग हिस्सों से देखा जा सकता है.

Credit: Pinterest

क्या है समय?

    यह खगोलीय घटना भारत में रात 9:58 बजे शुरू होगी और 1:26 बजे समाप्त होगी. कुल अवधि होगी 3 घंटे 28 मिनट और 2 सेकंड.

Credit: Pinterest

पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढ़केगी

    इस चंद्रग्रहण में पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेगी. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ता है, जिससे चंद्रमा लाल रंग का दिखता है. यही कारण है कि इसे ब्लड मून कहते हैं.

Credit: Pinterest

कितने देर दिखेगा ग्रहण?

    चंद्रग्रहण की पूर्णता रात 11:00 बजे शुरू होगी और 12:22 बजे समाप्त होगी. इस दौरान चंद्रमा की ऊंचाई उच्च होगी, जिससे भारत में दृश्यता उत्कृष्ट रहेगी. कुल पूर्णता की अवधि 1 घंटा 21 मिनट 27 सेकंड की होगी.

Credit: Pinterest

यहां देख पाएंगे चंद्रग्रहण

    इस बार लग रहा चंद्रग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में दिखाई देगा. सभी शहरों में रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा देखा जा सकेगा.

Credit: Pinterest

दुनिया भर में दिखेगा नजारा

    भारत के अलावा यह खगोलीय नजारा एशिया, पूर्वी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा.

Credit: Pinterest

यहां नहीं दिखेगा ग्रहण

    इसके अलावा इसे सिंगापुर, सिडनी, मेलबर्न, दुबई, लंदन, टोक्यो और केप टाउन जैसे शहरों में भी देखा जा सकता है. लेकिन उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में यह नजारा नहीं दिखेगा.

Credit: Pinterest

चंद्रमा का लाल रंग

    ब्लड मून का यह अनोखा दृश्य प्रकृति और खगोल विज्ञान के प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर है. रात के आसमान में चंद्रमा का लाल रंग एक यादगार अनुभव देगा.

Credit: Pinterest

निगेटिव एनर्जी एक्टिव

    हालांकि इस दौरान माना जाता है निगेटिव एनर्जी काफी एक्टिव हो जाता है, इस लिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए.

Credit: Pinterest

View More Web Stories