menu-icon
The Bharatvarsh News

महाराष्ट्र मे झरने के पानी में डूब गए एक ही परिवार के 5 सदस्य, कैमरे में कैद हुआ वीडियो

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. पुणे के भूशी डैम झरने के पास एक परिवार पिकनिक मनाने गया था. झरने के जलस्तर में अचानक बढने से हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला और 4 बच्चें पानी में डूब गए. मिली जानकारी के अनुसार अब तक महिला और दो लड़कियों के शव मिल चुके है.

Calendar Last Updated : 01 July 2024, 02:13 PM IST
Share:

Maharashtra: महाराष्ट्र में मुंबई के पास लोनावला में एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, छुट्टियां मनाने लोनावला पहुंचे एक ही परिवार के सात लोग झरने के तेज बहाव में बह गए. यह झरना भूसी डैम के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ है. उनमें से सिर्फ दो लोग ही तैरकर वापस आने में कामयाब हुए. तीन के शवो को बरामद कर लिए गए, लेकिन अन्य दो लोगों की तलाश जारी रही. तलाशी के दौरान एक और शव बरामद कर लिया गया है. इसी के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है. जबकि एक की तलाश जारी है. 

वीडियो कैमरे में कैद

मानसून में अधिकतर लोग इस पहाड़ी इलाके में छुट्टियां मनाने आते है. रविवार को पीड़ित परिवार भी पिकनिक मनाने मुंबई से 80 किमी दूर लोनावला गया हुआ था. रविवार की सुबह से ही वहां भारी बारिश हो रही थी, जिस वजह से डैम में पानी भर गया था. इस कारण झरने में पानी का प्रवाह बढ़ गया. इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसमें परिवार के सदस्यों को चट्टान के सहारे एक दूसरे को पकड़कर खड़े होते हुए देखा गया. वह लोग एक दूसरे के सहारे ज्वार के विपरित जाने की कोशिश कर रहे थे.

बचाने की कोशिश 

कुछ ही मिनट में पानी की तेज बहाव उन पर हावी हो गया और वे सभी पानी में बह गए. इसी दौरान वे मदद के लिए चिल्लाने लगे. वहां पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन पानी का बहाव तेज था कि कोई भी उसमें जाकर उनकी सहायता नहीं कर पाया. यह घटना रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे घटी. इस घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़ितों को रस्सी और ट्रेकिंग गियर से बचाने की कोशिश की.

कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं

पुलिस के मुताबिक, पर्यटक झरने में फिसल गए और नीचे पानी में डूब गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि वे झरने के तल पर फिसल गए और पानी के तेज बहाव में डूब गए. इस घटना से झरने और भूसी डैम के निचले हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता खड़ी कर दी. एक अन्य वीडियो में देखा गया कि सैकड़ों लोग डैम के किनारे बैठे हुए हैं. झरने के बीच फूड-स्टॉल के साथ पर्यटकों को झरने का आनंद लेते हुए देखा गया. इस क्षेत्र में भी पर्यटकों को रोकने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News