menu-icon
The Bharatvarsh News

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की इस हरकत पर भड़कीं मालती चाहर, सरेआम जड़ दिया जोरदार तमाचा; घर में हुआ बवाल

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों बड़ा धमाल देखने को मिल रहा है. क्योंकि, लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि मलाती चाहर ने तान्या मित्तल को जोरदार थप्पड़ मार दिया है.

Calendar Last Updated : 24 November 2025, 01:02 PM IST
Share:

बिग बॉस 19 का सफर अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है, लेकिन घर के अंदर का तनाव चरम पर पहुंच गया है. कलर्स चैनल के पॉपुलर रियलिटी शो में सलमान खान की मौजूदगी के बावजूद कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहे. लेटेस्ट प्रोमो ने तो सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, जहां मालती चाहर ने तान्या मित्तल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दो गुटों में बंट गए हैं.

प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क की धमाकेदार झलक दिखाई गई है. इस हफ्ते बिग बॉस ने एक अनोखा ट्विस्ट लाया, जहां कंटेस्टेंट्स को कन्फेशन रूम से बाहर आकर एक-दूसरे को 'नॉमिनेटेड' का स्टैंप मुंह पर लगाना पड़ रहा है. प्रणीत मोरे अमाल मलिक को नॉमिनेट करते नजर आते हैं, शहबाज़ बेदेशा तान्या को चुनते हैं, अमाल गौरव खन्ना पर स्टैंप लगाते हैं. लेकिन जब तान्या मित्तल की बारी आई, तो उन्होंने मालती चाहर के होंठों पर ही स्टैंप दबा दिया. ये हरकत इतनी अजीब थी कि मालती का गुस्सा फूट पड़ा.

मालती ने बिना सोचे-समझे मालती ने तान्या को सीधा थप्पड़ मार दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि थप्पड़ की आवाज से पूरा घर सन्न रह जाता है. अमाल मलिक चिल्ला उठते हैं, 'ये क्या बदतमीजी है!' वहीं गौरव खन्ना की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. प्रोमो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन ये सवाल खड़ा कर देता है कि क्या मालती को सजा मिलेगी या तान्या की हरकत को गलत ठहराया जाएगा? 

फिनाले से पहले फुल नॉमिनेशन का ड्रामा

पिछले हफ्ते कुणिका सदानंद के एविक्शन के बाद ये नॉमिनेशन राउंड और खास हो गया. इस हफ्ते सभी बचे कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं - गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अश्नूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर. फिनाले 7 दिसंबर 2025 को है, तो दर्शकों के वोट अब किसी की किस्मत बदल सकते हैं. बिग बॉस हमेशा से ही इमोशंस, गुस्से और दोस्ती-दुश्मनी का कॉकटेल रहा है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News