menu-icon
The Bharatvarsh News

'महिलाएं सेफ नहीं तो गाना...' बीच में रोका शो, छेड़छाड़ करने भड़की जैस्मीन सैंडलस

मशहूर धुरंधर गायिका जैस्मीन सैंडलस ने मंच से ही कुछ युवकों को फटकार लगाते हुए साफ कर दिया कि उनके शो में महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

Calendar Last Updated : 11 February 2026, 02:31 PM IST
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा पल आया जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलस ने मंच से ही कुछ युवकों को फटकार लगाते हुए साफ कर दिया कि उनके शो में महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक और रणवीर सिंह की फिल्म के चर्चित गाने ‘शरारत’ की आवाज रह चुकी जैस्मीन दिल्ली में लाइव परफॉर्म कर रही थीं. इसी दौरान उनकी नजर भीड़ में मौजूद कुछ पुरुषों पर पड़ी, जो कथित तौर पर महिला प्रशंसकों को परेशान कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने तुरंत शो रोककर सुरक्षाकर्मियों से कार्रवाई करने को कहा.

मंच से ही उठाई आवाज

वायरल क्लिप में जैस्मीन सैंडलस को यह कहते सुना जा सकता है कि सुरक्षा टीम उन दो लोगों को तुरंत बाहर ले जाए, क्योंकि वे महिलाओं को असहज महसूस करवा रहे थे. उनका लहजा शांत था, भले ही वह यह सब शांत लहजे में बोल रही थी लेकिन उन्होंने बेहद स्पष्ट रूप से कहा कि ये व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

महिलाएं सुरक्षित नहीं तो परफॉर्म नहीं होगा

गायिका ने इस व्यवहर से निराश होकर कहा कि अगर उनके कॉन्सर्ट में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, तो वह परफॉर्म नहीं करेंगी. इस बयान ने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया. कई लोगों ने उनके इस रुख की सराहना की है.

सोशल मीडिया पर मिली सराहना

गायिका के इस एक्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'असली रानी वही है जो अपने राज्य की रक्षा करे.' तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि, 'महिलाएं महिलाओं के लिए खड़ी हैं.' इंस्टाग्राम पर ऐसी प्रशंसाओं की लड़ियां लग गई हैं. लोगों ने उनके संयमित दृढ़ व्यवहार की तारीफ की. 

स्टेज पर आयशा खान की मौजूदगी

इस खास शाम में अभिनेत्री आयशा खान भी मंच पर मौजूद थीं. दोनों ने ‘धुरंधर’ के डांस ट्रैक पर साथ डांस भी किया, जिससे माहौल और भी जोशीला हो गया. आयशा ने भी जैस्मीन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ मंच साझा करनी की खुशी जाहिर की.

सम्बंधित खबर

Recent News