नई दिल्ली: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' भारत और पूरी दुनिया में धमाल मचाने के बाद अब पाकिस्तान में धमाल मचा रही है. बता दें पाकिस्तान धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी, पाक सरकार ने फिल्म पर बैन लगाया था. हालांकि फिल्म ने वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की लेकिन पाकिस्तान में प्रतिबंध के कारण फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी.
लेकिन अब ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की जनता इस प्रतिबंध से खुश नहीं थी, क्योंकि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया गया है और ओटीटी पर आने के बाद फिल्म पाकिस्तान में खूब पसंद की जा रही है. फिल्म की थिएटर रिलीज पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद, धुरंधर रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर जोकि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में विवादो से घिरी हुई थी लेकिन वही धुरंधर ओटीटी पर रिलीज के बाद अब पड़ोसी देश में नंबर वन ट्रेंड कर रहा है. बता दें फिल्म 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी.
इस कारण अब दर्शक इस बात को समझने का प्रयास कर रहे हैं कि फिल्म विवादों में क्यों थी. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के पाकिस्तान में नंबर 1 ट्रेंड करने का एक स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और एचटी ने भी इस खबर की पुष्टि की है कि फिल्म कम से कम शनिवार से पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
पाकिस्तान में धुरंधर की ओटीटी रिलीज़ के बाद, दर्शक आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं. एक पाकिस्तानी दर्शक ने लिखा कि, 'मैं पाकिस्तानी हूं और मुझे धुरंधर बहुत पसंद है. आप लोग यह धारणा बनाना बंद करें कि हम आपसे नफरत करते हैं और आप हमसे. मेरी तरफ से तो बस प्यार ही प्यार है. असभ्य मत बनिए.'
वहीं एक अन्य दर्शक ने लिखा कि 'एक पाकिस्तानी होने के नाते, यह मेरे द्वारा देखी गई अब तक की सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फिल्म है.'
एक यूजर ने लिखा, "फिल्म ने वास्तव में पाकिस्तान को (हथियारबंद गिरोहों और राजनीति को) अच्छी तरह से चित्रित किया और भारत पर जनमत की राजनीति का तड़का लगाया.'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ' धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब धुरंधर के बाद अगले महिने धुरंधर 2 भी रिलीज होने वाला है. धुरंधर 2 पर काम शुरू हो चुका है और सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.
रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि सीक्वल में हमजा मजहरी के बदले की कहानी दिखाई जाएगी और आखिरकार रहस्यमय 'बड़े साहब' की पहचान भी उजागर होगी.