menu-icon
The Bharatvarsh News

'मैं हमेशा से लवर बॉय...' जापान में दहाड़ मारने को तैयार फिल्म एनिमल, बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा तहलका

फिल्म 'एनिमल' 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है. जापान के सिनेमाघरों में दस्तख देने से पहले ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Calendar Last Updated : 07 February 2026, 03:19 PM IST
Share:

नई दिल्ली: फिल्म 'एनिमल' 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है. सिनेमाघरों में दस्तख देने से पहले ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. कुछ जापानी दर्शकों के लिए आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग के बाद, संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर ने दर्शकों के साथ एक सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया. यहीं पर रणबीर ने वांगा को ' एनिमल ' में उन्हें ऐसा किरदार देने के लिए धन्यवाद दिया. जो उनके द्वारा अब तक निभाए गए 'लवर बॉय' किरदारों से बिल्कुल अलग था.

यह पहली बार नहीं है जब कोई बॉलिवुड फिल्म जापानी सिनेमाघरों में लगने जा रही है इससे पहले भी कई फिल्म जापान थिएटर्स में लगी हैं और दर्शकों को पसंद भी आई.

13 फरवरी को जापान में रिलीज होग एनिमल

बता दें भारत के बाद एनिमल फिल्म अब जापान में धमाल मचाने को तैयार है. 13 फरवरी को जापान में रणबीर स्टारर फिल्म एनिमल रिलीज की जाएगी. फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर ने संवाद के दौरान कहा कि, 'इस तरह के किरदार में मुझे देखने का श्रेय संदीप को जाता है. मैने हमेशा ही लवर बॉय का किरदार निभाया है. लेकिन एनिमल का किरदार मेरे लिए कुछ अलग था.

मिली थी जबरदस्त सफलता

बता दें फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. इसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे, जबकि रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल ने अहम भूमिकाएं निभाईं थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की थी. जिसमें भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 556 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था. वहीं अगर इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने  दुनिया भर में कुल 917 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसे रणबीर के करियर की सबसे बड़ी  फिल्म बताई जा रही है.

एनिमल से इन फिल्मों ने जापान में मचाया था धमाल

एनिमल से पहले जापान में भारत की कई फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने वहां पर बंपर कमाई की है. इन फिल्मों में RRR, रजनीकांत की मुथु, बाहुबली 2, 3 इडियट्स, इंग्लिश विंगलिश, मगधीरा और एंथिरन फिल्म शामिल है. 

सम्बंधित खबर

Recent News