menu-icon
The Bharatvarsh News

धुरंधर ने BookMyShow पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.3 करोड़ टिकट बिके, बना हिंदी सिनेमा का नया बादशाह

रणवीर सिंह धुरंधर पिछले साल की सबसे सफल फिल्म रही. फिल्म ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपना कमाल दिखाया था. इसी बीच फिल्म ने बुक माई शो पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Calendar Last Updated : 04 February 2026, 12:36 PM IST
Share:

नई दिल्ली: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ' धुरंधर' ने बीते साल खूब धमाल मचाया था. फिल्म ने साल के अंत में अपना जलवा बिखेरा था. फिल्म ने पहले ही एक बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था. अब फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस जासूसी एक्शन फिल्म ने BookMyShow पर 1.3 करोड़ (करीब 13 मिलियन) से ज्यादा टिकट बेचकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बिकने वाली हिंदी फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है. फिल्म ओटीटी पर आने के बावजूद सिनेमाघरों में अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है.

BookMyShow पर धुरंधर का ऐतिहासिक प्रदर्शन

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म अपने रिलीज के बाद से दर्शकों को खूब पसंद आ रही थी. फिल्म ने बुकमाईशो पर 1.3 करोड़ टिकट बेचे. यह BookMyShow पर अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

बुकमाईशो के सीओओ आशीष सक्सेना ने एक बयान में कहा कि 'धुरंधर ने सिनेमाघरों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है.' धुरंधर ने बुकमाईशो पर 13 मिलियन टिकटों की बिक्री का अभूतपूर्व आंकड़ा पार कर लिया है और यह प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बिकने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

इन शहरों में सबसे ज्यादा बिकी टिकट

आशीष सक्सेना ने फिल्म की सफलता पर कहा कि, 'धुरंधर वैसे तो देश में लोकप्रिय रही लेकिन  मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, नागपुर और चंडीगढ़ सहित विभिन्न बाजारों में व्यापक मांग हासिल की.'

बता दें धुरंधर ने दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. फिल्म को अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सारा अर्जुन के अभिनय ने और ज्यादा रोचक बनाया. 

सीक्वल का टीजर आया सामने 

अभी तक धुरंधर की खुमारी दर्शकों के सिर नहीं उतरी और धुरंधर 2 आने को तैयार है. बता दें फिल्म के सीक्वल का टीजर कल रिलीज कर दिया गया है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 इस साल 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. 

सम्बंधित खबर

Recent News