menu-icon
The Bharatvarsh News

नहीं रहे ईरान सुुप्रीम लीडर खामेनेई, स्थानीय मीडिया ने की पुष्टि, ईरान में 40 दिन का शोक

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच ईरान से एक बड़ी खबर आ रही है. ईरानी मीडिया ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि हमलों में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की उनके कार्यालय में मृत्यु हो गई है.

Calendar Last Updated : 01 March 2026, 08:08 AM IST
Share:

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर विस्फोटक हो गए हैं. शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया था. इस सैन्य कार्यवाही ने पूरे क्षेत्र को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है. कई हफ्तों से जारी तनाव के बीच हुई इस कार्रवाई के बाद ईरान में कई स्थानों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 'बड़े पैमाने का सैन्य अभियान' बताया, जबकि इजराइल ने कहा कि यह ऑपरेशन पहले से योजनाबद्ध था. 

इसी खबर आ रही है कि हमलों में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की उनके कार्यालय में मृत्यु हो गई है. इस खबर के सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर सी दौड़ गई है. इसके साथ ही अब देशभर में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है

ईरान के सुप्रीम लीडर की हुई मौत

इन तनावों के बीच ईरान के सरकारी मीडिया की ओर से एक दुखद खबर सामने आ रही है. दरअसल ईरानी मीडिया के माध्यम से बताया जा रहा है कि देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. इस बात की पुष्टि कई विश्वसनीय सूत्रों ने दी है. 

जारी रहेगी सैन्य कार्यवाही

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर घोषणा की कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मृत्यु हो गई है, इसे ईरानियों के लिए अपने देश पर पुनः नियंत्रण हासिल करने का 'सबसे बड़ा अवसर' बताते हुए चेतावनी दी कि सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी. ट्रंप ने आगे कहा कि सैन्य कार्वायवाही में किसी भी प्रकार की कोई रियायत नहीं मिलेगी. इसके अलावा ट्रंप ने यह भी लिखा कि खामेनेई इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक थे.

सम्बंधित खबर

Recent News