menu-icon
The Bharatvarsh News

पीएम मोदी पर मंत्री द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कार्रवाई करेगी मालदीव सरकार, कहा- 'नहीं किया जाएगा संकोच'

PM Modi Lakshadweep Visit: प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में (4 जनवरी) लक्ष्यदीप के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वहां के कई फोटो शेयर किये थे. जिसके बाद मालदीव सरकार के मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया था.

Calendar Last Updated : 07 January 2024, 07:03 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी पर मंत्री द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कार्रवाई करेगी मालदीव सरकार
  • कहा- 'नहीं किया जाएगा संकोच'

PM Modi Lakshadweep Visit: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के( 4 जनवरी) लक्ष्य दीप दौरे को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बवाल शुरू हो गया है. इस दौरान भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए आपत्ति जाहिर की थी. जिसपर अब मालदीव सरकार ने कार्रवाई करेगी करने का आश्वासन दिया है. 

मालदीव सरकार ने दिया कार्रवाई करने का आश्वासन

पीएम मोदी को लेकर अपने मंत्री द्वारा  दिए गए विवादित बयान से मालदीव सरकार ने किनारा कर लिया है. मालदीव सरकार की तरफ से यह आश्वासन दिया गया है कि अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से किसी भी तरह से संकोच नहीं किया जाएगा. बता दें कि मालदीव की सत्ताधारी पार्टी प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के नेता जाहिद रमीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी की लक्ष्य दीप यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया था. 

 मालदीव सरकार ने क्या कहा?

मालदीव सरकार ने आगे कहा, "सरकार का मानना है कि अभव्यक्ति की आजादी का प्रयोग लोकतांत्रिक और बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए. इस तरीके से किया जाना चाहिए जिससे किसी के बीच नकारात्मकता, नफरत और किसी की भावना आहात ना हो. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति  की आजादी का इस्तेमाल ऐसे नहीं करना चाहिए, जिससे मालदीव और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के बीच के संबंधों पर कोई फर्क ना पड़े. इस दौरान मालदीव सरकार ने  यह भी कहा कि यह उस मंत्री का अपना व्यक्तिगत बयान था इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है. 

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर दिया था बयान 

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में (4 जनवरी) लक्ष्यदीप के दौरे पर गए थे.  इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वहां के कई फोटो शेयर किये थे.  जिसके बाद मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया था. और विवादित टिप्पणी की थी. इसके बादएक्स पर भारत के लोगों ने #BoycottMaldives नाम से एक अभियान चलाया था. जिस दिन पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप की तस्वीरें साझा की गई थी की उसी दिन एक्स पर मालदीव ट्रेंड होने लगा था और कई लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप घूमने की बात कहने लगे थे.

लक्ष्यदीप को लेकर क्या बोले थे पीएम मोदी? 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लक्ष्य दीप की अपनी यात्रा को लेकर लिखा था कि हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला. मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं. मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला. मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं. यहां कुछ झलकियां दी गई हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News