menu-icon
The Bharatvarsh News

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन हमला! धमाकों के बीच ट्रंप ने कहा 'जल्द देंगे करारा जवाब'

सऊदी अरब की राजधानी में स्थित अमेरिकी दूतावास पर तड़के हुए ड्रोन हमले ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अमेरिका और ईरान के बीच टकराव को और भी बढ़ गया है.

Calendar Last Updated : 03 March 2026, 08:26 AM IST
Share:

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच रियाद से आई एक खबर ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है. सऊदी अरब की राजधानी में स्थित अमेरिकी दूतावास पर तड़के हुए ड्रोन हमले ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अमेरिका और ईरान के बीच टकराव को और भी बढ़ गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में पहले से जारी सैन्य तनाव और गहरा गया है.

सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी दूतावास परिसर पर दो ड्रोन से हमला किया गया, जिससे आग लग गई साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दूतावास परिसर से घना धुआ उठता दिख रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

बढ़ता क्षेत्रीय संघर्ष

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्यवाही जारी है. बीते चार दिनों से ईरान द्वारा अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता का माहौल है.

ट्रंप की सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ईरान का नाम लिए बिना कहा कि इस हमले का जवाब जल्द दिया जाएगा. एक इंटरव्यू में उन्होंने संकेत भी दिया कि अमेरिका इस चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है.

दूतावास की एडवाइजरी

हमले के तुरंत बाद अमेरिकी दूतावास ने रियाद, जेद्दा और धहरान में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही अगली सूचना तक दूतावास न आने का अनुरोध किया गया. 

हवाई सेवाओं पर असर

हालांकि रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खुला है, लेकिन क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ानें प्रभावित हुई हैं. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के अनुसार, ईरान, इराक, कुवैत, इजरायल, बहरीन, यूएई और कतर के ऊपर का हवाई क्षेत्र लगभग खाली नजर आया. कई खाड़ी देशों में अस्थायी रूप से उड़ान संचालन निलंबित किया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News