menu-icon
The Bharatvarsh News

ईद-उल-अज़हा पत्र के बाद यूनुस ने पीएम मोदी को दी धन्यवाद, भारत-बांग्लादेश के रिश्तों पर दिया जोर

यूनुस ने अपने पत्र में पीएम मोदी के संदेश को "विचारशील" बताया. उन्होंने कहा कि यह संदेश भारत और बांग्लादेश के बीच साझा मूल्यों को दर्शाता है. यूनुस ने भारत के लोगों और पीएम मोदी को ईद की शुभकामनाएं दीं.

Calendar Last Updated : 09 June 2025, 10:24 AM IST
Share:

India-Bangladesh Relation: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अज़हा के मौके पर बांग्लादेश के अंतरिम मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को पत्र लिखते हुए शुभकामनाएं दी, जिसके बाद उन्होंने भी उस पत्र कारिप्लाई किया. उन्होंने पत्र में कहा कि आपसी सम्मान और समझ की भावना दोनों देशों को अपने लोगों के कल्याण के लिए प्रेरित करती रहेगी. यूनुस ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं के पत्र साझा किए. 

यूनुस ने अपने पत्र में पीएम मोदी के इस खास संदेश को विचारशील बताया. उन्होंने कहा कि यह संदेश भारत और बांग्लादेश के बीच साझा मूल्यों को दर्शाता है. यूनुस ने भारत के लोगों और पीएम मोदी को ईद की शुभकामनाएं दीं. यूनुस ने इस त्योहार को चिंतन का समय बताया, जो समुदायों को त्याग, उदारता और एकता की भावना से जोड़ता है.

दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंध

पीएम मोदी ने अपने पत्र में ईद-उल-अज़हा को भारत की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि ये मूल्य एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के लिए जरूरी हैं. पीएम मोदी ने अपने संदेश में बांग्लादेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों पर जोर दिया. यह त्योहार पैगंबर अब्राहम की ईश्वर के प्रति निष्ठा को याद करता है, जिन्होंने अपने बेटे की बलि देने की इच्छा दिखाई थी. यह त्योहार त्याग, विश्वास और एकता का प्रतीक है. दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय इस अवसर पर प्रार्थना करते हैं, दान देते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं. यह त्योहार समुदायों को एकजुट करता है और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देता है.

भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूती

यूनुस और मोदी के बीच इस पत्राचार ने दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों को उजागर किया है. दोनों नेताओं ने अपने संदेशों में आपसी सहयोग और साझा मूल्यों पर बल दिया. यह आदान-प्रदान न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को दर्शाता है, बल्कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को भी मजबूत करता है. भारत और बांग्लादेश लंबे समय से सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग करते रहे हैं. इस तरह के संदेश इन रिश्तों को और गहरा करते हैं. यूनुस ने अपने पत्र में कहा कि ईद-उल-अज़हा वैश्विक कल्याण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करता है. भारत और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के बीच इस तरह के संदेश आपसी समझ को बढ़ावा देते हैं. यह दोनों देशों के लोगों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है.  
 

सम्बंधित खबर

Recent News