Dev Deepawali: देशभर में मनाई जा रही देव दीपावली, ऐसे दें शुभकामनाएं
देश भर में आज देव दीपावली मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग भगवान शिव द्वारा राक्षस त्रिपुरासुर पर पाए गए विजय को मनाया जाता है. इस दिन लोग गंगा घाट पर जाकर दिए जलाते हैं और जीवन में समृद्धि की कामना करते हैं.
Last Updated : 15 November 2024, 11:28 AM IST
Courtesy: Social Media
Dev Deepawali: देव दीपावली जिसे देवताओं की दिवाली के नाम से भी जाना जाता है भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र उत्सवों में से एक है. यह त्योहार खासकर वाराणसी में धूमधाम से मनाया जाता है. कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली देव दीपावली भगवान शिव द्वारा राक्षस त्रिपुरासुर पर विजय की याद में आयोजित की जाती है. इस दिन वाराणसी के घाटों पर सैकड़ों दीपों की रोशनी से वातावरण को एक अद्भुत दिव्यता मिलती है. यह त्योहार न केवल धार्मिक विश्वासों को सम्मानित करता है, बल्कि खुशी, समृद्धि और एकजुटता का प्रतीक भी है.
देव दीपावली का त्योहार न केवल आध्यात्मिक रूप से समृद्धि लाता है बल्कि यह हमें अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने का भी प्रेरणा देता है. इस दिव्य अवसर पर हम सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो और हमारा जीवन हर दृष्टि से खुशहाल बने इसी चीज की प्रार्थना की जाती है. इस दिन सभी लोग पूजा-पाठ करते हैं और अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भी देते हैं. हम आज आपको कुछ संदेश बताएंगे जिसे भेजकर आप अपने परिवार, दोस्त और ऑफिस के लोगों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
ऐसे दें शुभकामनाएं
- देव दीपावली की पवित्र रोशनी आपके जीवन को शांति, समृद्धि और खुशियों से भर दे. आपको और आपके परिवार को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
- इस दिव्य दिन पर भगवान शिव का आशीर्वाद आपके जीवन को सफलता और सुख-शांति से भर दे. देव दीपावली 2024 की शुभकामनाएँ!
- जैसा कि वाराणसी में भक्ति की चमक है, वैसे ही देव दीपावली की रोशनी आपके जीवन को आशीर्वाद और सौभाग्य से भर दे.
- भगवान शिव का आशीर्वाद आपके जीवन को आनंद, स्वास्थ्य और शांति से पूर्ण करे. एक जादुई और आनंदमय देव दीपावली की शुभकामनाएँ!
- इस देव दीपावली पर आपकी सभी इच्छाएँ पूरी हों और आप हर पल खुशी से भरे रहें. एक शानदार देव दीपावली मनाएँ!
सोशल मीडिया पर शेयर करें पोस्ट
- जैसे पूरे ब्रह्मांड को देव दीपावली की रोशनी से अलंकृत किया गया है, वैसे ही मेरी प्रार्थना है कि आपका जीवन भी प्रेम, आशीर्वाद और सुख से भरा हो.
- देव दीपावली के पवित्र मंत्र, दिव्य दीयों और धार्मिक अनुष्ठानों से आपके जीवन में शांति और खुशियाँ भरें.
- इस देव दीपावली पर, आइए हम सभी मिलकर आभार व्यक्त करें और अपनी खुशियों का जश्न मनाएं.
- देव दीपावली की पवित्र रोशनी आपके जीवन को आनंद, शांति और समृद्धि से भर दे.
सम्बंधित खबर