menu-icon
The Bharatvarsh News

वजन घटाने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक जानें चिया सीड्स के बेहतरीन फायदे

चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट ओमेगा-3 फैटी ऐसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं. खासकर प्रोटीन और ओमेगा-3 के अलावा इन बीजों में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है.

Calendar Last Updated : 05 February 2025, 09:16 AM IST
Share:

Chia Seeds Benefits: भारत में मोटापा तेजी से बढ़ते जा रहा है. यदि आप मोटापे से परेशान हैं और कई कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो आपकी डाइट में चिया सीड्स को शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ये छोटे से बीज न केवल वजन घटाने में मददगार हैं, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने में भी प्रभावी हैं. इन बीजों में समाहित पोषक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं. 

चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट ओमेगा-3 फैटी ऐसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं. खासकर प्रोटीन और ओमेगा-3 के अलावा इन बीजों में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है. 100 ग्राम चिया सीड्स में लगभग 34.4 ग्राम फाइबर होता है. चिया सीड्स वजन घटाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, ब्लड शुगर और दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए एक सुपरफूड साबित हो सकते हैं. अपने आहार में इन बीजों को शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य को कई लाभ दे सकते हैं. 

 1. वजन घटाने में मददगार  

अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो चिया सीड्स का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इन बीजों में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है. इस प्रकार, चिया सीड्स का नियमित सेवन वजन कम करने में सहायक हो सकता है. 

 2. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है  

चिया सीड्स में मौजूद फाइबर इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. इससे मेटाबॉलिक सिंड्रोम और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

 3. हड्डियों के लिए फायदेमंद  

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है, और चिया सीड्स में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं. 

 4. दिल की सेहत को बेहतर बनाता है  

चिया सीड्स में पाए जाने वाला फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और क्वेरसेटिन दिल की बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

चिया सीड्स का सेवन कब और कैसे करें?  

विशेषज्ञों के अनुसार, चिया सीड्स का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे फायदेमंद होता है. आप दिन में 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं. इन्हें पानी में भिगोकर सेवन किया जा सकता है, जिससे ये और भी प्रभावी हो जाते हैं. इसके अलावा, आप इन्हें फ्रूट स्मूदी या फ्रूट शेक में भी डालकर खा सकते हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News