menu-icon
The Bharatvarsh News

Kitchen Hacks: मिक्सर जार से आने लगी है प्याज और लहसुन की महक? यहां जानें साफ करने का आसान तरीका

किचन घर का पेट माना जाता है और पेट में ही दिक्कत हो तो आपका पूरा शरीर सही तरीके से काम नहीं कर सकता है. इसलिए किचन को यहां के सामनों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है. यहां हम आपको कुछ आसान उपाय बता रहें है, जिससे आप अपने मिक्सर जार को और भी नया बना सकते हैं.

Calendar Last Updated : 14 January 2025, 10:03 AM IST
Share:

Kitchen Hacks: किचन में खाना बनाते समय कई सारे इलेक्ट्रॉनिक आइटम का उपयोग किया जाता हैं. ये चीजें हमारे घंटों का काम मिनटों में कर देती हैं. इस तरह हमारा काफी समय बच जाता है. वहीं दूसरी ओर इन उपकरणों का इस्तेमाल करने के साथ-साथ हमें इनके रखरखाव और साफसफाई का भी पूरा ध्यान रखना होता है. ऐसा नहीं हो तो ये जल्दी खराब होने लगते हैं. ये गंदी चीजें देखने में तो भद्दी लगती ही हैं साथ ही हमारी किचन की खूबसूरती भी खराब करती हैं. ऐसे में हमें इनकी सफाई करते रहना चाहिए.

किचन में मिक्सर जार का उपयोग रोजाना होता है. लेकिन प्याज, लहसुन, या अन्य मसालों को पीसने के बाद इसमें से तेज गंध आना शुरू हो जाता है. इस गंध को दूर करना कई बार मुश्किल हो सकता है. लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इसे बिना ज्यादा खर्च किए साफ कर सकते हैं.  

ऐसे साफ करें अपना मिक्सर जार

संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करें  

  •  संतरे के छिलकों को पानी में उबाल लें.  
  • इस पानी को मिक्सर जार में डालें.  
  • 2-4 बूंदें लिक्विड डिशवॉश की मिलाएं.  
  • मिक्सर चालू करें पूरी तरह से मिल जाने के बाद इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.  

केले के छिलके, आटा और सिरके का घोल   

  • मिक्सर जार में केले के छिलके डालें.
  • 2 चम्मच आटा और थोड़ी मात्रा में सिरका मिलाएं.  
  • मिक्सर को चालू करें और घोल को 15-20 मिनट तक जार में छोड़ दें.  
  • फिर इसे धो लें. 

खूबसूरत दिखेगा किचन

वहीं इसकी सफाई के लिए आप कुछ और घरेलू नुस्खे अपना सकते थे. मिक्सर जार में बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालें और 5 मिनट बाद जार को धो लें. या फिर आप आसानी से इसे साफ करने के लिए मिक्सर जार को गरम पानी और डिशवॉशर से साफ करें. इन घरेलू उपायों से न केवल आपका मिक्सर जार महक और दागधब्बों से मुक्त होगा, बल्कि आपकी किचन भी साफसुथरी और खूबसूरत दिखेगी. 

सम्बंधित खबर

Recent News