menu-icon
The Bharatvarsh News

Aam Aadmi Party: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए AAP ने कसी कमर, छूटने वाले हैं विरोधियों के पसीने

Aam Aadmi Party: इसी साल के नवंबर महीने में देश के तीन महत्वपूर्ण राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिनको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी कमर कस चुके हैं। खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी ने भी इन चुनावों को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अगले […]

Calendar Last Updated : 22 June 2023, 01:10 PM IST
Share:

Aam Aadmi Party: इसी साल के नवंबर महीने में देश के तीन महत्वपूर्ण राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिनको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी कमर कस चुके हैं। खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी ने भी इन चुनावों को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अगले महीने की 1 तारीख से आप चुनाव प्रचार के लिए जमीन पर उतरने वाली है।

खबर है की इन तीन राज्यों में AAP गुजरात से भी अधिक प्रचंड चुनाव प्रचार करने की तैयारी बना रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चुनावी रण में उतरेंगे। 1 जुलाई को ग्वालियर से अरविंद केजरीवाल की रैली के साथ इस अभियान की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि AAP के मुखिया इन चुनाव प्रचार के बहाने अपनी पार्टी और अपने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भी मैदान में उतरेंगे।  इस बात की संभावना है कि चुनाव प्रचार से आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में पड़ने वाले भिंड, मुरैना और ग्वालियर में जमीन मजबूत कर सकती है। रीवा और सतना में भी AAP का झंडा गड़ सकता है।

आपको बताते चलें कि गोवा, गुजरात और हिमाचल जैसे राज्यों में शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पहले ही करिश्मा दिखा चुकी है। इन राज्यों में भले ही आप को जीत ना मिली हो लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन राज्यों में चुनाव लड़ने से विपक्षी पार्टियों को सीधा खामियाजा भुगतना पड़ता है। गोवा, गुजरात और हिमाचल जैसे राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी को वोटों का नुकसान हुआ था।

अनुमान जताया जा रहा है की राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने से कांग्रेस पार्टी को खतरा बढ़ सकता है।

सम्बंधित खबर

Recent News