menu-icon
The Bharatvarsh News

Alia Bhatt Grandfather Died: आलिया भट्ट के नाना Narendranath Razdan ने 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Alia Bhatt Grandfather Died: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने निकल कर आ रही है। आलिया भट्ट के नाना और प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनी राजदान के पिता, नरेंद्रनाथ राजदान का निधन हो चुका है। उन्होंने 95 साल की उम्र में गुरुवार 1 जून को अंतिम सांस ली है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे […]

Calendar Last Updated : 01 June 2023, 04:56 PM IST
Share:

Alia Bhatt Grandfather Died: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने निकल कर आ रही है। आलिया भट्ट के नाना और प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनी राजदान के पिता, नरेंद्रनाथ राजदान का निधन हो चुका है। उन्होंने 95 साल की उम्र में गुरुवार 1 जून को अंतिम सांस ली है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। राजदान को कुछ समय पहले फेफड़े में संक्रमण के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चूंकि उनका संक्रमण बिगड़ गया था, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में स्थानांतरित कर दिया था।

सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पापा, ग्रैंडपा, निंदी और धरती पर हमारे एंजेल। आपको अपना कहने के लिए हम बहुत- बहुत आभारी हैं। आप अपने साथ हमारा एक टुकड़ा ले गए हैं लेकिन हम आपकी आत्मा से कभी अलग नहीं हो पाएंगे। यह हम सभी में रहेगा और हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा कि वास्तव में जीवित रहने का मतलब क्या है। आप जहां भी होगे, वो आपकी खूबसूरत हंसी के कारण हैप्पी प्लेस होगा।”

बता दें कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट नाना की तबियत खराब होने की वजह से आईफा अवॉर्ड्स में भी शामिल नहीं हो पाई थीं। बता दें कि आलिया इस अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए अपने घर से निकल गई थीं लेकिन जब उन्हें अपने नाना की तबियत के बारे में पता चला तो वह वापस घर लौट गई थीं।

सम्बंधित खबर

Recent News