Rats Removal Tips: घर से बिना मरे रफूचक्कर हो जाएंगे चूहे, इन शानदार टिप्स की लीजिए मदद

Rats Removal Tips: चूहा ऐसा शब्द है जो सुनने औऱ देखने में भले ही कितना छोटा हो लेकिन घर के अंदर उत्पात मचाने की बारी आए तो इन्हें भगाना उतना ही बड़ा टास्क लगता है। अक्सर घरों में चूहों की भरमार हो जाती है और ये जिद्दी चूहें ना केवल सामान को कुतरते हैं, बल्कि […]

Date Updated
फॉलो करें:

Rats Removal Tips: चूहा ऐसा शब्द है जो सुनने औऱ देखने में भले ही कितना छोटा हो लेकिन घर के अंदर उत्पात मचाने की बारी आए तो इन्हें भगाना उतना ही बड़ा टास्क लगता है। अक्सर घरों में चूहों की भरमार हो जाती है और ये जिद्दी चूहें ना केवल सामान को कुतरते हैं, बल्कि गंदगी फैला कर घर को बीमारियों का अड्डा बना देते हैं। यूं तो बाजार में चूहे मारने की कई दवा मौजूद हैं जो चूहे मार देती हैं। लेकिन इन दवाओं की मदद से मरे चूहे घर में ही दबा रह जाते हैं औऱ उनकी बदबू से जीना मुहाल हो जाता है। कई बार चूहों के मल से घर के बच्चों और बड़ों को गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। घर में चूहे छिपे छिपे मर जाएं तो बदबू के चलते बहुत बुरा हाल होता है। इसलिए लोग ऐसे तरीके खोजते हैं जिनकी मदद से चूहों को मारे बिना घर से बाहर किया जा सके। ऐसे में कुछ शानदार होम टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप चूहों को मारे बिना अपने घर से निकाल सकते हैं। चलिए आज जानते हैं चूहे भगाने के शानदार टिप्स के बारे में सब कुछ।

घर से चूहे भगाने के टिप्स

र से चूहे भगाने के टिप्स

नैप्थलीन की गोलियां
आप घर में नेफ्थलीन बॉल्स का उपयोग करते ही होंगे क्योंकि इससे घर में छिपे कीड़े मकोड़े और कॉकरोच भगाए जा सकते हैं। आपको बता दें इन छोटी छोटी महक वाली गोलियों से चूहे भी भाग जाते हैं। घर में छिपे चूहों को बाहर भगाने के लिए आपको नेफ्थलीन की गोलियों को पानी में मिलाकर घर के कोनों में इसके पानी से स्प्रे करना है। इसकी तीखी महक से चूहे आपका घर छोड़कर भाग जाएंगे।

कपूर से उड़नछू होंगे चूहे
कपूर की महक चूहों को बिलकुल पसंद नहीं आती। इसलिए कुछ कपूर की डलियां लेकर घर के उन हिस्सों में छिपा दें जहां चूहे छिप जाते हैं। कोशिश करें कि जहां चूहों का बिल है, वहां आस पास गोलियां डाल दें ताकि चूहे भाग जाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप कपूर की इन गोलियों को नीम के तेल में डुबोकर चूहों के अड्डे के आस पास डालेंगे तो चूहे जल्दी भाग जाएंगे और मरेंगे भी नहीं।

पेपरमेंट ऑयल करेगा कमाल
आपको बता दें कि चूहों को पेपरमेंट ऑयल की महक बिलकुल भी पसंद नहीं है। बाजार से पेपरमेंट ऑयल ले आइए और इस ऑयल में कपडा भिगोकर कपड़े की छोटी छोटी पोटलियां बना लीजिए और चूहों के बिल के आस पास रख दीजिए। आपके इस तरीके से चूहे छिपी हुई जगहों से बाहर आने को मजबूर होंगे और आपका घर छोड़कर भाग जाएंगे।

प्याज के रस से होगा काम आसान
हर घर की किचन में प्याज रखी होती है। आपको बस प्याज को काटकर चूहों के बिल के आस पास रख देनी है। इसकी तीखी गंध से घबराकर चूहे आपका घर छोड़कर फरार हो जाएंगे औऱ मरेंगे भी नहीं।

लौंग के तेल से होंगे चूहे बेहाल
लौंग या लौंग के तेल को भी चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लौंग की थोड़ी कलियों को किसी कपड़े में लपेट कर चूहों के बिल के आस पास रख दीजिए। या फिर आप लौंग के तेल में कपड़ा भिगोकर भी वहां रख सकते हैं। इससे चूहे आपके घर से भाग जाएंगे।

लाल मिर्च के स्प्रे से भागने पर मजबूर होंगे चूहे
चूहों को लाल मिर्च से बहुत डर लगता है। इसकी गंध उनको बरदाश्त नहीं होती। इसलिए आप किचन में रखी लाल मिर्च को पानी में घोलकर उसे स्प्रे की बोतल में भर लीजिए। अब इस स्प्रे को चूहों के अड्डे और बिल के आस पास कर दीजिए। इसकी तेज गंध से चूहे आपके घर से भाग जाएंगे।

लैवेंडर ऑयल भी है कारगर
लैवेंडर ऑयल की महक से भी चूहे भाग जाते हैं। इसके तेल में कपड़ा भिगोकर उसे घर के कोनों में रख दीजिए। इससे चूहे फरार हो जाएंगे।