menu-icon
The Bharatvarsh News

BJP इस महीने के लास्ट तक जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट, 100 नेताओं के नाम शामिल?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में अधिकत्तर वह सीटें शामिल होंगी, जिसपर पार्टी को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में असफलता हाथ लगी थी. सूची में यूपी की 14 लोकसभा सीटें भी शामिल है.

Calendar Last Updated : 23 February 2024, 01:16 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • BJP इस महीने के लास्ट तक जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट
  • 100 नेताओं के नाम शामिल?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज हो गई है. सभी दल चुनाव को लेकर भी से तैयारियों में लग गए है. वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 32 पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस दौरान भाजपा भी महीने के अंत तक लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सूची में 100 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे. 

हारी हुई सीटों पर भाजपा की नजर 

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली  लिस्ट में अधिकत्तर वह सीटें शामिल होंगी, जिसपर पार्टी को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में असफलता हाथ लगी थी. सूची में यूपी की 14 लोकसभा सीटें भी शामिल है. इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, ओडिशा और महाराष्ट्र की हारी हुई सीटें शामिल हैं. बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 62 सीटों पर सफलता हासिल की थी.

वहीं, पार्टी की नजर इस बार बंगाल की उन सीटों पर है जहां पिछली बार उसके उम्मीदवार कुछ ही वोटों के अंतर से हार गए थे. सूत्रों ने बताया कि इस समिति की बैठक 29 फरवरी को हो सकती है, क्योंकि 22 फरवरी को होने वाली बैठक नेताओं के अन्य कार्यक्रमों की वजह से आगे बढ़ा दी गई है.  

100 सीटों पर तय हो चुके उम्मीदवार

भाजपा ने चुनाव के लिए पहले ही 160 सीटों का चयन कर लिया, जिसपर बीजेपी जीत नहीं पाई थी या बहुत कम अंतर से चुनाव में सफलता हासिल की थी. बता दें, कि बीजेपी करीब 1 साल पहले से ही कलक्टर प्रभारी तैनात कर इन सीटों पर काम कर रही है. ऐसे में 160 में से 100 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम  पूरा हो चुका है. बीजेपी किसी भी दिन इन उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है.

सम्बंधित खबर

Recent News