menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन को BSF ने रोका, सर्च ऑपरेशन में हथियार और हेरोइन बरामद

Punjab News: पंजाब में भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक करतूत देखने को मिली है.

Calendar Last Updated : 26 November 2023, 06:01 PM IST
Share:

Punjab News: पाकिस्तान हर बार मुँह की खाता है लेकिन अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता है. पाकिस्तान की ऐसी ही नापाक हरकत का ताजा मामला देखने को मिला है पंजाब के भारत-पाक सीमा के पास. दरअसल रविवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से फिर भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया गया. पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय हवाई क्षेत्र म अपना ड्रोन भेजा। हालाँकि इस ड्रोन को  बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी कर के रोक दिया. 

बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान अमृतसर जिले के सीमा के पास के गांव चक अल्लाह बख्स से बीएसएफ के जवानों ने एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 20 जिंदा राउंड और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. 

इसकी जानकारी बीएसएफ पंजाब के एक्स अकाउंट से पोस्ट कर दी गई है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किये गए पोस्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के एक और प्रयास को बीएसएफ ने विफल कर दिया है. 

 

एक दिन में ही BSF को मिली बड़ी कामयाबी 

जानकारी के अनुसार BSF को पंजाब में एक दिन में ही तीन बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल बीते 22 नवंबर को पंजाब पुलिस और बीएसएफ पंजाब ने  एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था. इस संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान अमृतसर जिले के अटारी गांव से 5.290 ग्राम हेरोइन बरामद कर पाकिस्तानी तस्करों की एक और तस्करी की कोशिश को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने असफल कर दिया था.


इसके साथ ही  इसी दिन और कार्रवाई में तरनतारन जिले के राजोके गांव में पंजाब पुलिस और बीएसएफ की तलाशी अभियान के दौरान एक ड्रोन, उसके साथ पीले रंग के टेप से लिपटी 523 ग्राम हेरोइन भी बरामद की थी. इतना ही नहीं इसी दिन बीएसएफ के सैनिकों ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान तरनतारन जिले के मियांवाला गांव से एक पाकिस्तान ड्रोन और 534 ग्राम हेरोइन से प्लास्टिक की एक बोतल भी बरामद की गई थी. 

 

ड्रोन के साथ ही हेरोइन का पैकेट भी हुआ था बरामद 

बता दें कि इससे पहले 15 नवंबर को भी  बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के रोरनवाला खुर्द गांव के पास भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से ड्रोन के साथ हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया था. जानकारी के अनुसार, इस पैकेट से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी.
 

सम्बंधित खबर

Recent News