menu-icon
The Bharatvarsh News

Business News: अजय बंगा को मिली वर्ल्ड बैंक की जिम्मेदारी, 5 साल के लिए संभालेंगे कार्यभार

Business News: 2 जून 2023 से अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष के पद पर 5 साल के लिए कार्यभार संभालेंगे। इस ऐलान से पहले वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निर्देशकों ने अजय बंगा की अध्यक्ष पद की नियुक्ति का ऐलान किया था। इस पद के अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नॉमिनेट किया था। जिसके […]

Calendar Last Updated : 02 June 2023, 07:28 PM IST
Share:

Business News: 2 जून 2023 से अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष के पद पर 5 साल के लिए कार्यभार संभालेंगे। इस ऐलान से पहले वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निर्देशकों ने अजय बंगा की अध्यक्ष पद की नियुक्ति का ऐलान किया था। इस पद के अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नॉमिनेट किया था। जिसके बाद कोई दूसरा दावेदार इस पद के लिए सामने नहीं आया। आपको बता दें कि अजय बंगा से पहले इस पद पर डेविड मलपास इस अध्यक्ष पद को संभाल रहे थे।

अजय बंगा भारतीय मूल के पहले ऐसे व्यक्ति है जो इतने बड़े पद को संभालने जा रहे हैं। बंगा इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भी कई वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं। 2010 से लेकर 2021 तक उन्होंने मास्टरकार्ड के CEO के पद पर कार्य कर चुके हैं।

कौन है अजय बंगा?

अजय बंगा का पूरा नाम अजयपाल सिंह बंगा है, इनका जन्म 10 नवंबर 1959 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। बंगा के पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल हैं। अजय बंगा एक पंजाबी परिवार से है इनका होमटाउन जालंधर है।

अजय बंगा ने दिल्ली के स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद से एमबीए किया। पढ़ाई पूरा करने के बाद साल 1980 में विश्व की सबसे बड़ी कंपनी नेस्ले इंडिया से अपनी करियर की शुरुआत की थी। कुछ साल अमेरिका में रहने के बाद बंगा को अमेरिकन सिटीजनशिप मिल गया था। साल 2016 में भारत सरकार द्वारा वित्तीय क्षेत्र में योगदान के लिए अजय बंगा को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

सम्बंधित खबर

Recent News