menu-icon
The Bharatvarsh News

कांग्रेस-AAP गठबंधन फाइनल, जानिए किस राज्य में किसे कितनी सीट मिली?

AAP-Congress Alliance: 'आप' और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन की सीटों पर बंटवारा हो गया है. दोनों ही पार्टियों ने संयुक्त प्रेस में बताया कि कौन सी पार्टी किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Calendar Last Updated : 24 February 2024, 12:59 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • कांग्रेस-AAP गठबंधन फाइनल
  • जानिए किस राज्य में किसे कितनी सीट मिली?

AAP-Congress Alliance: देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच हलचल देखी जा रही है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियां बड़ी-बड़ी रैलियां और जनसभाएं कर जनता के वोट बैंक को साधने में लग गई हैं.  इस बीच केंद्र के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ बने विपक्षी दलों के 'इंडिया गठबंधन' में कांग्रेस और आम आदमी के बीच सीट बटवारें को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है.

आज (24 फरवरी) शनिवार को  'आप' और कांग्रेस ने गठबंधन की सीटों को लेकर एलान कर दिया है. दोनों ही पार्टियों ने संयुक्त प्रेस में बताया कि कौन सी पार्टी किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस दौरान कांग्रेस और 'आप' ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात की लोकसभा सीटों को लेकर रुख साफ कर दिया है. 

दिल्ली की 4 पर आप और 3 सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव 

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  के बीच इस संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में  सीट  शेयरिंग के फॉर्मूले के तहत  दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमति बन गई है.  दिल्ली में 7 लोकसभा सीट है. इस दौरान आप' नई दिल्ली, पश्चिमी दिली, दक्षिणी दिली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी. वहीं कांग्रेस चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट  से चुनाव लड़ेगी. 

गुजरात में कांग्रेस 24 और 'आप' 2 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

गुजरात में 26 लोकसभा सीट है. यहां पर आम आदमी पार्टी 2 और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

हरियाणा में कांग्रेस 9 'आप' 2 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

हरियाणा में आम आदमी पार्टी 1 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हुए है.  हरियाणा में 10 लोकसभा सीट है. 

गोवा में कांग्रेस 2 'आप' 0 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

गोवा  में 10 लोकसभा सीट है. यहां से आम आदमी पार्टी 1 भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी. वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

चंडीगढ़ में कांग्रेस  'आप' 0 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

चंडीगढ़ में 1 लोकसभा सीट है. यहां से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.  वहीं आम आदमी पार्टी  चुनाव में भाग नहीं लेगी. 

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि इस चुनाव को इंडिया लड़ेगी. हम एकजुट होकर लड़ेंगे. भाजपा ने जो रणनीति बनाई है. इस गठबंधन के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम ये चुनाव जीतेंगे. इस दौरान इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संदीप पाठक मौजूद थे. वहीं कांग्रेस की तरफ से  मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविन्दर सिंह लवली मौजूद थे.

सम्बंधित खबर

Recent News