menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है. दिल्ली की हवा में सांस लेना लोगों को मुश्किल हो रहा है. चारों तरफ कोहरा देखने को मिल रहा है. इस स्थित को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने पांच राज्य पंजाब, हरियाणा, […]

Calendar Last Updated : 31 October 2023, 04:45 PM IST
Share:

Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है. दिल्ली की हवा में सांस लेना लोगों को मुश्किल हो रहा है. चारों तरफ कोहरा देखने को मिल रहा है. इस स्थित को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने पांच राज्य पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली सरकार से पूछते हुए कहा कि, पराली जलाने की घटनाओं में कमी के लिए क्या किया है? कोर्ट ने ये भी कहा कि, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने कई कदम उठाए हैं लेकिन हवा की स्थिति खराब बनी हुई है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर के वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा, इस समय दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब है. हम आने वाली पीढ़ी के लिए चिंतित है. आने वाली पीढ़ी पर इसका बहुत बुरा पड़ेगा. आज दिल्ली में इस तरह के हालत हैं कि, घर से निकलना मुश्किल हो गया है. कुछ समय पहले ये समय दिल्ली का सबसे अच्छा समय हुआ करता था. आज हालात बिल्कुल अलग नजर आते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से पूछा सवाल-

इसके अलावा कोर्ट ने पांच राज्यों से सवाल पूछते हुए कहा कि, वो बताएं कि, वायु प्रदूषण को रोकने के लिए उन्होंने  क्या कदम उठाए हैं. पंजाब में बड़ी संख्या में पराली जलाई जा रही है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से एक हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है.

सम्बंधित खबर

Recent News