menu-icon
The Bharatvarsh News

Khalistan: खालिस्तानी आतंकवादी गुरवंत सिंह पन्नू का गुर्गा गिरफ्तार, बहुत समय से था वांटेड

Khalistan:दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरवंत सिंह पन्नू के साथी मलख सिंह को गिरफ्तार किया है. दिल्ली, गुरुग्राम और हरियाणा समेत कई जगहों पर मलख सिंह ने खालिस्तान समर्थित नारे लिखे थे

Calendar Last Updated : 21 November 2023, 10:54 AM IST
Share:

Khalistan: दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद की रोकथाम की दिशा में बड़ी सफतला पायी है. दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरवंत सिंह पन्नू के खास आदमी मलख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि मलख सिंह पर दिल्ली, गुरुग्राम, और हरियाणा समेत और भी कई जगहों पर हिंसा भड़काने का आरोप है. उसने दिल्ली से सटे इलाके जैसे गुरुग्राम और हरियाणा में खालिस्तान समर्थित नारे लिखे है. 
गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में मलख सिंह ने ये स्वीकार किया है कि वो लगातार खालिस्तानी आतंकवादी गुवंत सिंह पन्नू के संपर्क में था. 

हरियाणा से गिरफ्तार हुआ शातिर मलख सिंह 

दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में हिंसा भड़काने और भारत विरोधी नारे लगाने के आरोप में आरोपी मलख सिंह को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है. बता दें, बितर 27 सितम्बर को नॉर्थ दिल्ली के फ्लाईओवर पर खालिस्तान के समर्थन में और भारत विरोधी स्लोगन लिखे गए थे. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज़ की थी.

गौरतलब है की मलख सिंह की गिरफ़्तारी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी सफतलता माननी जा रही है. ये माना जा रहा है की मलख सिंह की गिरफ़्तारी से गुरवंत सिंह पन्नू तक पंहुचा जा सकता है. 


कौन है गुरवंत सिंह पन्नू 

गुरवंत सिंह पन्नू खालिस्तान आतंकवादी संगठन  सिख फॉर जस्टिस का सरगना है. वो विदेश में रह कर भारत में हिंसा भड़काने और आतंकवाद बढ़ाने का काम करता है. कई आतंकी गतिविधियों में पन्नू का नाम सामने आता रहता है। सितम्बर 2023 में एनआइए ने उसकी प्रॉपर्टी अटैच थी । इससे पहले भी पन्नू भारत और हिन्दुओं के खिलाफ कई विवादित बयान दे चुका है। वहीं इसके अलावा पन्नू पर लगभग एक दर्जन केस दर्ज हैं। साथ ही गुरवंत सिंह पन्नू पर देशद्रोह के भी कई मामले चल रहे हैं। गुरवंत सिंह पन्नू पर आरोप है कि वो भोले-भाले युवाओं को पैसों का लालच दे कर बहला-फुसलाकर भारत के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां करवाता है।
 

सम्बंधित खबर

Recent News