menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi Pollution:दिल्ली की हवा हुई जहरीली, दिवाली के बाद इतना गुना बढ़ा प्रदूषण

Delhi Pollution: दिवाली के दिन जलाएं गए पटाखों की वजह से दिल्ली का हवा और भी जहरीली हो गई है. कल और आज के दिन भी एयर क्वालिटी में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है. कई इलाकों में अन्य के मुकाबले अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया है.

Calendar Last Updated : 14 November 2023, 08:45 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दिल्ली की हवा और हुई जहरीली
  • दिवाली के बाद इतना गुना बढ़ा प्रदूषण

Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है और प्रदूषण घातक स्थिति में पहुंच गया है. वर्तमान में राजधानी के हालात किसी गैस चैंबर के तरह हो गए हैं. दिल्ली का ऐसा कोई कोना नहीं जहां हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) सबसे खराब स्तर पर ना हो. दिवाली के दिन जलाएं गए पटाखों की वजह से दिल्ली का हवा और भी जहरीली हो गई है. कल और आज के दिन भी एयर क्वालिटी में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है. कई इलाकों में अन्य के मुकाबले अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया है. 

एनसीआर में भी दूषित हुई हवा 

दिल्ली में ही नहीं उसेक कुछ पड़ोसी शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है. जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहर शामिल हैं. वहीं चिंता की बात तो ये की कहीं जगह प्रदूषण की मात्रा इतनी अधिक बढ़ गई है कि मशीन उसे रिकार्ड भी नहीं कर पा रही है. 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हुआ उल्लंघन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों पर लगाए पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में जमकर आतिशबाजी हुई. 

33 गुना बढ़ा तय प्रदूषण का स्तर 

दिल्ली में आनंद विहार को वायु प्रदूषण का हाटस्पॉट माना जाता है. रविवार रात को यह पर प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक पाया गया. इस बार प्रदूषण में बढ़ोत्तरी का कारण गाड़ियां, कॉम्पनियों का धुआं  या फिर कोई धूल कण  नहीं है. बल्कि इसके पीछे पटाखे जिम्मेदार हैं. 

आनंद विहार में रात तक 

आनंद विहार में रात तक पीएम 2.5 का स्तर 1,985 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर  पहुंच गया. राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के हिसाब से ये 33 प्रतिशत अधिक है. राष्ट्रीय सुरक्षा मानक 60 प्रति क्यूबिक मीटर की बात करता है, जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO)के जरिए बताए गए 15 प्रति क्यूबिक मीटर की तुलना में ये 132 प्रतिशत अधिक रहा. ऐसा ही हाल दिल्ली के बाकी के इलाकों में भी देखने को मिला, जहां तय किए गए मानकों से ज्यादा प्रदूषण फैला. 

सम्बंधित खबर

Recent News