menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi Air Quality: दिन ब दिन खराब हो रही दिल्ली की हवा, जानिए आज का AQI

Delhi Air Quality: दिल्ली समेत एनसीआर के सभी इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता काफी खराब है. वहीं देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो कोलकाता में एक्यूआई का स्तर 163, मुंबई में 175 और चेन्नई में 160 दर्ज किया गया है.

Calendar Last Updated : 15 November 2023, 09:52 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दिन ब दिन खराब हो रही दिल्ली की हवा
  • इतना बढ़ा प्रदूषण का स्तर

Delhi Air Quality: दिल्ली में लगातार दिन ब दिन प्रदूषण की मात्रा का स्तर बढ़ रहा है. दिल्ली की हवा आज (15 नवंबर) और भी खराब हो गई है. बता दें कि आज दिल्ली के जहांगीरपुरी में हवा की गुणवत्ता का सूचकांक (एक्यूआई) 428 दर्ज किया गया है. जो सामान्य से बहुत खतरनाक स्तिथि में है. वहीं नोएडा में एक्यूआई 317 तो गाजियाबाद में 334 दर्ज किया गया है. 

दिल्ली समेत एनसीआर के सभी इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता काफी खराब है. वहीं देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो कोलकाता में एक्यूआई का स्तर 163, मुंबई में 175 और चेन्नई में 160 दर्ज किया गया है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक है और इसमें सुधार किये जाने कि आवश्यकता है. वहीं मौसम विभाग केअनुसार देश के इन बड़े शहरों में हवा के स्तर में सुधार को लेकर दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं दिखाई देती है.

क्या कहता है केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड?

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल  ऐप  समीर के अनुसार , बाकी  निगारीं केंद्र प्रदूषण का आंकड़ा उपलब्ध  कराने में नाकाम रहे. बारिश के कारण मिली राहत के बाद दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता निगरानी में विशेषज्ञता रखने वाली  स्विट्जरलैंड की कंपनी ‘आईक्यूएयर’ के अनुसार, सोमवार को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे ऊपर रही.  इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर और कराची थे, जबकि मुंबई पांचवें स्थान पर रही. 

कैसे नापा जाता है एक्यूआई?

हवा की गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अगर 0 से 50 के बीच रहे तो अच्छा माना जाता है. वहीं 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 450 के बीच गंभाईर माना जाता है.  एक्यूआई अगर 450 से ऊपर जाता है तो यह अति गंभीर श्रेणी में माना जाता है. 

सम्बंधित खबर

Recent News