menu-icon
The Bharatvarsh News

पंजाब गए थे UP के श्रद्धालु, सड़क हादसे में 7 की मौत

Punjab Accident News: गुरुवार को एक सड़क हादसे में 7श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी मनाने जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। गढ़शंकर की पुलिस का कहना है कि […]

Calendar Last Updated : 14 April 2023, 12:12 PM IST
Share:


Punjab Accident News: गुरुवार को एक सड़क हादसे में 7श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी मनाने जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। गढ़शंकर की पुलिस का कहना है कि जान गंवाने वालों में अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मस्तान खेड़ा के रहने वाले हैं।जिन्होनें इस हादसे के दौरान अपनी जान गवा दी।
पुलिस ने की मृतक की पहचान
सूचना मिलने पर तुरंत पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान बताया है कि हादसा पहाड़ियों के बीच स्थित एक क्षेत्र में हुआ था। वहां पर चालक ने एक ढलान के चलते वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पैदल जा रहे 17 श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी।पुलिस ने जांच के दौरान कहा है कि ऐसा संदेह है कि ट्रक के ‘ब्रेक’ खराब हो गए थे।जिसके चलते कई श्रद्धालुओं की जान चली गई कई लोग इस हादसे के दौरान घायल हो गए।वहीं डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल, सुदेश पाल, संतोष, अंगूरी, कुंती, गीता और रमोह के रूप में की गई है।इस हादसे के दौरान कुल 5 लोगों को पीजीआईएमइआर चंडीगढ़ भेजा गया।जबकि अन्य लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन दिनों में गुरु रविदास से जुड़े धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिबा में बैसाखी पर्व को लेकर अक्सर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
वाहन पलटने से हादसा
इसके अलावा आपको बता दें कि मंगलवार को भी एक सड़क हादसे की जानकारी मिली थी।जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। होशियारपुर जिले के गढ़ी मानासोवाल गांव के लोग बैसाखी के मौके पर लंगर का इंतजाम करने के लिए गढ़शंकर उप प्रमंडल के श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे थे।जब वह गढ़ी मानासोवाल गांव के पास पहुंचे को वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे वाहन पलट गया। इस हादसे के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।साथ ही 10 लोग घायल हो गए।मृतकों की पहचान लुधियाना जिले के रहने वाले जसविंदर सिंह उम्र 28 वर्ष, दविंदर सिंह उम्र 13 वर्ष और दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है।

सम्बंधित खबर

Recent News