menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली में मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल, ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Repubalic Day: इस बीच आज (सोमवार) रात 11 बजे से ही रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर किसी भी तरह के यातायात के जाने पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा यात्रियों को परेड मार्गों से बचने और उसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.

Calendar Last Updated : 22 January 2024, 11:29 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल
  • बंद रहेंगे ये रास्ते, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Repubalic Day:  गणतंत्र दिवस 2024 के मद्देनजर कल यानि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू होगी.  परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा वाले चौराहे, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंचेगी. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सुबह 09.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रिहर्सल के लिए इन चिन्हित रास्तों पर जाने से मना किया है. 

इस बीच आज (सोमवार) रात 11 बजे से  ही रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर किसी भी तरह के यातायात के जाने पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा यात्रियों को परेड मार्गों से बचने और उसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है. 

परेड खत्म नहीं होने तक बंद रहेंगे ये रास्ते 

इस दौरान परेड के खत्म होने तक  विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर यातायात सेवा 22 जनवरी को शाम 6 बजे से आम लोगों के लिए बंद है. वहीं रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 22 जनवरी को 11 बजे रात से परेड के खत्म होने तक कर्तव्यपथ की ओर यातायात के जाने पर प्रतिबंध रहेगा.  

वहीं इस क्रम में 'सी' हेक्सागन-इंडिया गेट 23 जनवरी को सुबह 09.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात की आवा जाही के लिए बंद रहेगा.  साथ ही 23 जनवरी को 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात पर प्रतिबंध रहेगा, केवल परेड के आवागमन के आधार पर ही यातायात को मुड़ने की अनुमति दी जाएगी.

रेलवे स्टेशन जाने के लिए इन मार्गों का इस्तेमाल करें

अगर आपको को रेलवे स्टेशन जाना है तो आप दक्षिण दिल्ली से-रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-रिंग रोड राजघाट-रिंग रोड-चौक यमुना बाजार के मार्ग  का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस दौरान आप एसपी मुखर्जी मार्ग-छत्ता रेल-कौरिया ब्रिज और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते हैं.

उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं

इसके अलावा अगर आप उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली जा रहे हैं तो आप आराम से सफर कर सकते हैं, क्योंकि इस रूट पर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. इस दौरान आप उत्तरी दिल्ली से बिना किसी परेशानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते हैं. 

सिटी बसों का टर्मिनेटिंग पॉइंट

पार्क स्ट्रीटर,  पहाड़ गंज, आरआईए कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड) 6. हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आईएसबीटी सराय काले खां, तीस हजारी कोर्ट.

इन मेट्रो स्टेशनों पर बोर्डिंग-डी बोर्डिंग बंद

इस दौरान 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते  सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के खुले रहेंगे.लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से  फिर भी कुछ स्टेशनों को चिन्हित किया गया है, जहां रिहर्सल के दौरान बोर्डिंग और डिबोर्डिंग बंद रहेगी. दिल्ली पुलिस के अनुसार , केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने की सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक इजाजत नहीं होगी.

सम्बंधित खबर

Recent News