menu-icon
The Bharatvarsh News

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को आज सुबह एक बार फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद आईसीयू में रखा गया है। पिछले साल जून में भी पंजाब के पूर्व सीएम की […]

Calendar Last Updated : 21 April 2023, 06:13 PM IST
Share:


पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को आज सुबह एक बार फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद आईसीयू में रखा गया है।

पिछले साल जून में भी पंजाब के पूर्व सीएम की तबीयत अचानक खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तब उनका हाल-चाल जानने और उनसे मिलने हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे। प्रकाश सिंह बादल 95 वर्ष के हो चुके हैं, अब तक के जीवन में वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। बीते कुछ समय से लगातार उनकी सेहत बिगड़ रही है। जून 2022 में पंजाब पूर्व सीएम को सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, कुछ समय डॉक्टरों के निगरानी में रहने के बाद उनकी सेहत में सुधार तो हुआ लेकिन, सितंबर 2022 में उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें PGI ले जाया गया था। करीब 6 महीने के बाद अब उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

2022 में लड़े थे आखिरी विधानसभा चुनाव

साल 2022 में आखिरी बार प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उनके इतिहास में यह पहला चुनाव था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव के बाद बादल सबसे ज्यादा उम्र में चुनाव लड़ने वाले नेता के लिस्ट में शामिल हो गए। खबरों के मुताबिक 2022 का विधानसभा चुनाव प्रकाश सिंह बादल नहीं लड़ने चाहते थे लेकिन सुखबीर बादल के कहने और पंजाब में अकाली दल के स्थिति को देखते हुए बादल चुनावी मैदान में उतरे थे।

सबसे अधिक चुनाव लड़ने वाले नेता

साल 1974 में प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति की दुनिया में कदम रखा था, शुरुआती दौर में उन्होंने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा और उसमें जीत भी हासिल की। जब बादल सरपंच बने तब उन्हें सबसे कम उम्र के सरपंच बनने का खिताब मिला था इसके बाद वह 1957 में पहला विधानसभा चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की जिसके बाद वह लगातार राजनीति की दुनिया जीत हासिल करते गए। 1969-70 तक वह पंचायत के सरपंच, पशुपालन, डेयरी आदि के मंत्रियों में मंत्री पद पर रहे हैं।

पांच बार बने प्रदेश के मुख्यमंत्री

प्रकाश सिंह बादल 1970-1971, 1977-80 और 1997-2002, 2007 से 2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे। इसके अलावा वह 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने थे। इतना ही नहीं बल्कि मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते हुए प्रकाश सिंह बादल सांसद भी बने। वही आखिरी बार 2022 में चुनाव लड़ने के बाद सबसे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार भी बने।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News