menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi Murder: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने 350 रुपये के लिए 50 से अधिक बार मारा चाकू

Delhi Murder: उत्तरी पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यह एक 16 साल के नाबालिक युवक ने 350 रुपए की लूट के लिए अपने ही समान नाबालिक युवक को 50 से अधिक बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.

Calendar Last Updated : 23 November 2023, 04:38 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात
  • युवक ने 350 रुपये के लिए 50 से अधिक बार मारा चाकू

Delhi Murder: उत्तरी पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यह एक 16 साल के नाबालिक युवक ने 350 रुपए की लूट के लिए अपने ही समान नाबालिक युवक  को 50 से अधिक बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. नाबालिक ने इस दौरान युवक के शव पर चाकू से वार करने के साथ डांस भी किया. वहीं अब इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी सी वायरल हो रहा है. जिसमें नाबालिक युवक पर  पर तबतड़तोड़ चाकू से वार करता दिखाई दे रहा है. दिल्ली में यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार इस तरह की वारदात सामने  आ चुकी है. 

मंगलवार रात हुई घटना

 मंगलवार रात केवल 350 रुपए के लिए 16 साल एक एक नाबालिक युवक ने दूसरे 17 वर्षीय युवक की  बेरहमी से हत्या कर  दी. युवक  द्वारा लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से अधिक बार वार किया. खून से लथपथ किशोर को पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत  घोषित कर दिया. बुधवार को काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान जाफराबाद निवासी यूसुफ(17 ) के रूप में हुई. 

पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक का शव परिजनों के सौंप दिया.  पुलिस द्वारा छानबीन के बाद मंगलवार रात को ही आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया.  पुलिस के अनुसार , यूसुफ परिवार के साथ गली नंबर-27, जाफराबाद में रहता था.परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं. 

 घटना का सीसीटीवी फूटेज आया सामने 

इस दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. जिसमें आरोपी यूसुफ पर जानवरों की तरह चेहरे व गले पर चाकू से हमला करते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान कभी वह चेहरे को लात से मारता तो कभी बाल घसीटकर गली में ले जाते हुए दिख रहा है. फूटेज में वह नाचते हुए मोहल्ले वालों को ललकार भी रहा था. घटना के दौरान किसी ने भी यूसुफ को बचाने का प्रयास नहीं किया.  स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी हत्या के मामलों में शामिल रह चुका है. 

सम्बंधित खबर

Recent News