menu-icon
The Bharatvarsh News

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर दर्ज सबसे अधिक केस, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

UP Lok Sabha Election 2024: एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद रावण पर देश भर में सबसे अधिक केस दर्ज हैं. इसके साथ ही 36 वर्षीय चंद्रशेखर की संपत्ति भी लाखों में है.

Calendar Last Updated : 08 April 2024, 06:05 PM IST
Share:

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का आगाज होने के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल लगभग अपने अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं. इस बार भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है. आम चुनाव से पहले एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स  (ADR) की रिपोर्ट में चंद्र शेखर रावण को लेकर बड़ा दावा किया गया है.  रिपोर्ट के अनुसार भीम आर्मी चीफ पर देश भर में सबसे अधिक मुकदमे दर्ज हैं. 

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद रावण पर देश भर में सबसे अधिक केस दर्ज हैं.  इसके साथ ही 36 वर्षीय चंद्रशेखर की संपत्ति भी लाखों में है. उनके पास 39 लाख 71 हजार 581 रुपये की संपत्ति है. इसमें से 6 लाख की चल संपत्ति और 33 लाख रुपये की अचल संपत्ति है.

इन आरोपों में दर्ज हैं मुकदमे 

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है.  इस चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पास चंद्रशेखर ने जो हलफनामा जमा कराया गया उसके अनुसार इन पर कुल 36 केस दर्ज हैं, जो भारतीय दंड संहिता (IPC) की  अलग-अलग 167 धाराओं में दर्ज किए गए हैं जिसमें से 78 धाराएं गंभीर मामलों में दर्ज की गईं हैं.

चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी अधिकारी को उसका काम करने से रोकने के मकसद से चोट पहुंचाने के,  हत्या की कोशिश से संबंधित , डकैती की सजा से संबंधित समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं.

36 मामलों में से 26 केस सहारनपुर में दर्ज 

चंद्र शेखर के खिलाफ दर्ज 36 मामलों में से 26 केस सहारनपुर की अलग-अलग कोर्ट में चल रहे हैं जो जनपद की ही विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा गाजियाबाद में 1, दिल्ली में 2, मुजफ्फरनगर में 2, लखनऊ में 1, हाथरस में 1, अलीगढ़ में 2 और नगीना में 1 मामला दर्ज है.

वहीं सहारनपुर के बसपा उम्मीदवार माजिद अली करोड़पति प्रत्याशियों की लिस्ट में देश में पांचवें स्थान पर हैं. करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें तो इसमें बसपा पहले स्थान पर है, जिसके सबसे अधिक अमीर प्रत्याशी पहले चरण में चुनाव लड़ रहे हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News