menu-icon
The Bharatvarsh News

IRCTC South India Package: अगर आप भी हैं घूमने के शौकिन, तो साउथ इंडिया है कम बजट में बेस्ट ऑप्शन

IRCTC South India Package: टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

Calendar Last Updated : 21 November 2023, 11:54 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
  • बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा.

IRCTC South India Package: अगर आप भी घूमने-फिरने का बहुत शौक रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है. अक्सर देखा जाता है कि, कहीं हम जाने का सोचते हैं परन्तु कई बार प्लान केवल इसलिए बन नहीं पाता कि हमें सही कंपनी नहीं मिलती है. जिसके लिए बेस्ट है आईआरसीटीसी का ऑप्शन, जो हमारे लिए हमेशा नए-नए टूर पैकेज लॉन्च करते रहती है. साथ ही इसमें आप अकेले जाकर भी खूब मस्ती कर सकते हैं. 

टूर पैकेज 

वहीं आप नए साल में किसी जगह पर जाकर घूमने का सोच रहे हैं तो, आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज पर आप अपनी नजर डाल सकते हैं. जिसकी मदद से आप एक साथ कई स्थानों की सैर कर पाएंगे, वो भी कम बजट में. जिस पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी. बता दें कि जनवरी के अलावा मार्च में भी आप इस पैकेज का पूरा लाभ उठा सकते हैं.

साउथ इंडिया टूर पैकेज को जानें विस्तार से

1- पैकेज का नाम- South India Tour ( साउथ इंडिया टूर )

2-  पैकेज का समय- 5 रात व 6 दिन

3- ट्रैवल का जरिया- फ्लाइट

4-  डेस्टिनेशन कवर्ड- कन्याकुमारी, कोवलम, मदुरै, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम की भरपूर सैर 

दी जाएगी ये सारी सुविधाएं

1-  आने-जाने के लिए दोनों ओर से फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी.

2- ठहरने के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा दी जाएगी.

3-  इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट व डिनर की सुविधा दी जाएगी.

4- घूमने-फिरने के लिए एसी बस की व्यवस्था होगी. 

5-  ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) भी इस टूर पैकेज में कवर हो जाएगा. 

यात्रा में लगने वाला शुल्क 

1- अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 51,000 रुपए देने होंगे.

2- वहीं अगर दो लोग यात्रा करते हैं तो, 39,600 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क अदा करना होगा.

3- तीन लोगों को प्रति व्यक्ति रकम 38,000 रुपए देना होगा.

4- बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा. बेड के साथ  33,600 एवं बिना बेड के 29,300 रुपए देने होंगे.

बुकिंग करने का तरीका 

वहीं आप इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. इसके अतिरिक्त आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों व क्षेत्रीय कार्यालयों की सहायता से भी बुकिंग की जा सकती है. इतना ही नहीं पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News