menu-icon
The Bharatvarsh News

दुनियाभर में नहीं थम रहा छंटनी का सिलसिला, अब Koo ने 30 % वर्कर्स को जॉब्स से निकाला

Koo Financial Crisis : भारतीय सोशल मीडिया कंपनी कू (Koo) ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। कू ने कंपनी के करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिया दिया है। खबरों के अनुसार आर्थिक घाटे और फंड की कमी की वजह से कंपनी ने यह छंटनी की है। कू में कर्मचारियों […]

Calendar Last Updated : 20 April 2023, 02:11 PM IST
Share:

Koo Financial Crisis : भारतीय सोशल मीडिया कंपनी कू (Koo) ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। कू ने कंपनी के करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिया दिया है। खबरों के अनुसार आर्थिक घाटे और फंड की कमी की वजह से कंपनी ने यह छंटनी की है।

कू में कर्मचारियों की संख्या

ट्विटर की भारतीय प्रतिस्पर्धी कंपनी कू में वर्तमान में लगभग 260 कर्मचारी काम करते हैं। जिसमें से आर्थिक तंगी से जूझने के कारण कंपनी ने अपने वर्तमान कर्मचारियों की संख्या में से 30 प्रतिशत वर्कर्स को नौकरी से निकाल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कू ने यह छंटनी ग्लोबल सेंटिमेंट को देखते हुए की है। ग्लोबल सेंटिमेंट में कंपनी को अपनी आर्थिक स्थिति को सही प्रूफ करने की आवश्यकता है। इसलिए कंपनी ने इस तरह का कदम उठाया है।

कूक हो इस कारण हुआ फायदा

भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म कू के आने के बाद से ही लोगों को .ह बहुत पसंद आया। देश के बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर्स, आम लोग उस समय कू का सबसे ज्यादा उपयोग करने लगे जब ट्विटर के साथ भारतीय प्राधिकरणों के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान ही कू पर यूजर्स की संक्खा तेजी बढ़ने लगी और लोगों को इसकी सर्विस बहुत पसंद आई। आपको बता दें कि कू को टाइगर ग्लोबल इन्वेस्टर्स का सपोर्ट भी मिला। लेकिन कुछ समय से टेक सेक्टर बुरी तरह से आर्थित संकटों का सामना कर रहा है। जिसके कारण अभी कंपनी की स्थिति को सुधारने के लिए कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। वहीं स्टार्टअप्स की वैल्यूएशन अरबों डॉलर में पहुंच गई और निवेशकों ने नई कंपनियों में निवेश करना बंद कर दिया। आपको बता दें कि लोगों ने फिलहाल कू के ऐप को 6 करोड़ से अधिक बार स्मार्टफोन में डाउनलोड किया गया है। वहीं को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने कहा था कि अभी उनकी कंपनी के पास अच्छे पैसे हैं।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News