menu-icon
The Bharatvarsh News

Lok Sabha Election 2024: BJD से नहीं बनी बात, ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में बीजेडी से बात ना बनने के बाद बीजेपी ने इन दोनों चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इस बात की जानकारी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दी. 

Calendar Last Updated : 22 March 2024, 07:00 PM IST
Share:

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच सियासी उथल पुथल जारी है. चुनाव आयोग की तरफ से आम चुनावों की तारीखों का भी एलान कर दिया गया है. इस बीच चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की नवीन पटनायक की नेतृत्व वाली पार्टी बीजेडी के साथ गठबंधन करने को लेकर बात नहीं बन पाई है. ऐसे में बीजेपी ने इन दोनों चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इस बात की जानकारी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दी. 

BJP ने ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान 

 नवीन पटनायक की नेतृत्व वाली पार्टी बीजेडी के साथ गठबंधन करने को लेकर बात ना बनने के बाद बीजेपी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि  पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने का फ़ैसल लिया है. ऐसे में बीजेपी ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं.  इस दौरान बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करने का फैसला लिया है.

मनमोहन सामल ने क्या कहा?

बीजेपी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "विगत 10 वर्षों से, श्री नवीन पटनायक जी के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी) पार्टी केंद्र की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं. अनुभव में आया है कि देशभर में जहाँ भी डबल इंजन की सरकार रही है, वहां विकास व गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढे हैं. "
 
लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुँच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है. ओडिशा-अस्मिता, ओड़िसा-गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेकों विषयों पर हमारी चिंताएं हैं. 

उन्होंने आगे लिखा की 4.5 करोड़ ओडिशावासियों की आशा, अभिलाषा और आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

सम्बंधित खबर

Recent News