menu-icon
The Bharatvarsh News

Raghav Chadha का बड़ा हमला: मणिपुर जल रहा है, अपराधी खुले घूम रहे हैं और भाजपा NDA की रणनीति बनाने में व्यस्त है

Manipur: मणिपुर में हुई हिंसा में करीब 120 लोगों की मौत हुई है. इस बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके खेतो में घुमाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद हर तरफ आक्रोश है. विपक्ष भी केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है इसी कड़ी में […]

Calendar Last Updated : 20 July 2023, 03:08 PM IST
Share:

Manipur: मणिपुर में हुई हिंसा में करीब 120 लोगों की मौत हुई है. इस बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके खेतो में घुमाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद हर तरफ आक्रोश है. विपक्ष भी केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद राघव चढ्डा ने भी सरकार पर हमला बोला है.

राघव चड्ढा ने ट्वीट कर किया सवाल

मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है. महिलाओं को निर्वस्त्र कर सरे आम खेतों में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बीच राघव चड्ढा ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘मणिपुर जल रहा है. भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार चुप है. भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एनडीए की रणनीति में व्यस्त है.’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘मणिपुर के वीडियो ने देश और सरकार की आत्मा को झकझोर दिया है। ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही है, जबकि भयानक अपराध के अपराधी अभी भी खुले घूम रहे हैं. न्याय? इसके साथ उन्होंने डबल इंजन वाली सरकार पर भी सवाल उठाया.

वायरल वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों की भीड़ पूरी तरह निर्वस्त्र कर खेतों में ले गई. मीडिया और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह घटना चार जुलाई की है और संबंध में पुलिस ने 19 जुलाई को जानकारी दी है.

सम्बंधित खबर

Recent News