menu-icon
The Bharatvarsh News

Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD के साथ इन 3 सीटों पर बनी बात

Bihar Politics: आम चुनाव से पहले महागठबंधन में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हो गई है. गठबंधन में शामिल होने के साथ ही मुकेश सहनी और आरजेडी के बीच सीटों पर बंटवारा भी फाइनल हो गया है.

Calendar Last Updated : 05 April 2024, 05:56 PM IST
Share:

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच लगभग सभी तैयारियां हों चुकी है. इस बीच पहले चरण के  मतदान से पहले बिहार में महागठबंधन में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हो गई है. इस दौरान गठबंधन में शामिल होने के साथ ही मुकेश सहनी और आरजेडी के बीच सीटों पर बंटवारा भी फाइनल हो गया है. 

ऐसे में आरजेडी ने वीआईपी को अपने कोटे से सीट देने की घोषणा की है. इस दौरन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अपने 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देगी. 

तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी का किया स्वागत 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम मुकेश सहनी का महागठबंधन में स्वागत करते हैं. इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि जो लोग '400 पार' का नारा लगा रहे हैं, उन्हें बिहार की धरती सबक सिखाएगी. मैंने पहले भी कहा है कि बिहार चौंकाने वाला परिणाम देगा."

सहनी की पार्टी को मिलेंगी ये तीन सीटें 

इस दौरन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अपने 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देगी.  जिनमें से तीन सीटें- गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी है.

बीजेपी को लेकर क्या बोले मुकेश सहनी?

इस बीच विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने कहा कि हम लालू प्रसाद यादव की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हैं. बीजेपी ने हमारे नेताओं को तोड़ने की कोशिश की और हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की.

सम्बंधित खबर

Recent News