menu-icon
The Bharatvarsh News

Nagpur Flood:नागपुर में लगातार 4 घंटे हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात, मौके पर NDRF की टीम तैनात

Nagpur Flood: महाराष्ट्र के नागपुर में बीती रात हुई भारी बारिश ने लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई. भारी बारिश से कई इलाको में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. बस डिपो और कुछ घरों में करीब 500 लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है. वहीं बचाव के लिए NDRF की […]

Calendar Last Updated : 23 September 2023, 01:26 PM IST
Share:

Nagpur Flood: महाराष्ट्र के नागपुर में बीती रात हुई भारी बारिश ने लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई. भारी बारिश से कई इलाको में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. बस डिपो और कुछ घरों में करीब 500 लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है. वहीं बचाव के लिए NDRF की 2 टीम मदद के लिए तैनात है. वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में भारी बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं.

नागपुर के कई इलाकों में रात 2 बजे से लगातार भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण शहर के निचले हिस्से में बड़ी मात्रा में जलभराव हो गया है. अंबाझरी झील सामान्य जल स्तर से ऊपर बह रही है. हालांकि महानगर प्रशासन की आपदा प्रबंधन टीम शहर और जिले की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. वहीं जिले के सभी स्कूल, सरकारी दफ्तर में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

महज 4 घंटे में हुई 4 इंच से अधिक बारिश-

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर की बारिश पर कहा कि, नागपुर में कल रात हुई बारिश के कारण अंबाझरी झील ओवरफ्लो हो गई है. कई इलाकों में पानी भी घुस गया है. उन्होंने आगे कहा कि, कलेक्टर ने मुझे बताया कि, केवल 4 घंटे में 100 मिमी से भी अधिक बारिश हुई है. मौके पर नागपुर कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर पहुंच गए हैं और स्थिति को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. निर्देश दिए गए हैं कि, निचले इलाकों में फंसे लोगों की सबसे पहले मदद की जाए. बचाव कार्य के लिए NDRF की 2 टीम तैनात की गई है. देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, हम लगातार प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं और स्थिति पर नज़र भी रख रहे हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News