menu-icon
The Bharatvarsh News

Nangloi hit and run case: कांस्टेबल का एक हत्यारा नोएडा से गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने यूपी का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार शख्स वही आरोपी है जिसने पुलिस कांस्टेबल को कार से कुचला था।

Calendar Last Updated : 30 September 2024, 09:05 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • Nangloi hit and run case

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने यूपी का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार शख्स वही आरोपी है जो पुलिस कांस्टेबल को कार से कुचलने वाले ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था। इस घटना में कांस्टेबल की मौत हो गई थी, और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले अधिकारी

पुलिस के आला अधिकारियों ने सोमवार को मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, गिरफ्तार आरोपी का नाम रजनीश उर्फ ​​सिट्टू है, इसी आरोपी की कार से कुचलकर रविवार की सुबह दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल संदीप की मौत हो गई थी, हादसा तकरीबन 2.15 बजे नांगलोई थाना क्षेत्र के वीणा एन्क्लेव के पास हुआ था.

ऐसे हुई कांस्टेबल की मौत

अधिकारियों के मुताबिक 30 वर्षीय संदीप सिविल ड्रेस में ड्यूटी के दौरान नांगलोई थाने से रेलवे रोड की ओर जा रहा था। कार में रजनीश ड्राइवर के साथ बैठा था। कांस्टेबल अपनी बाइक पर सवार थे, तभी कांस्टेबल ने गाड़ी चालक को सही से गाड़ी चलाने के लिए बोला। लेकिन नशे में धुत कार चालक ने कांस्टेबल की बाइक में पहले टक्कर मारी, फिर उसे सड़क पर 10 मीटर तक बाइक समेत घसीटता रहा, और कांस्टेबल की मौत हो गई।

केस दर्ज कर जांच हुई शुरू

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। संदीप के परिवार में उसकी मां, पत्नी और 5 साल का बेटा है। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत अत्यंत दुखद है।

सम्बंधित खबर

Recent News