menu-icon
The Bharatvarsh News

NIA Raids: खालिस्तान टाइगर फोर्स की फंडिंग के मामले में पंजाब और हरियाणा में NIA की छापेमारी

NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़े एक आपराधिक साजिश की जांच के तहत आज पंजाब और हरियाणा में 10 स्थानों पर तलाशी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटाने और सीमा पार से हथियार गोला बारूद विस्फोटक के तस्करी […]

Calendar Last Updated : 06 June 2023, 05:13 PM IST
Share:

NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़े एक आपराधिक साजिश की जांच के तहत आज पंजाब और हरियाणा में 10 स्थानों पर तलाशी जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटाने और सीमा पार से हथियार गोला बारूद विस्फोटक के तस्करी के लिए रची गई अपराधिक साजिश के मामले को लेकर पंजाब के 9 जगह में और हरियाणा के एक जगह पर छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले NIA ने 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में NIA ने कनाडा स्थित सूचीबद्ध आतंकवादी अर्श ढल्ला के दो ‘वांटेड’ करीबी सहयोगियों को इस साल 19 मई को फिलीपींस के मनीला से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर पहुंचने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था।

सम्बंधित खबर

Recent News