menu-icon
The Bharatvarsh News

Nikita Gandhi Concert: शो से पहले भीड़ में 4 लोगों की मृत्यु, कौन हैं निकिता गांधी?

Nikita Gandhi Concert: निकिता गांधी भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं, उन्होंने 2 अक्टूबर 1991 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मिश्रित बंगाली व पंजाबी परिवार में जन्म लिया था. 

Calendar Last Updated : 26 November 2023, 07:00 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बारिश हो गई तो छात्र सीढ़ियों से होते हुए भागने की कोशिश करने लगे, जिससे यह पूरा हादसा हुआ है.
  • निकिता गांधी भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं.

Nikita Gandhi Concert: केरल के कोच्चि में बीते दिन यानि 25 नवंबर की रात कोचीन विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दरमियान गायिका निकिता गांधी के कॉन्सर्ट से पहले भगदड़ मच गई. जिस दौरान 4 विद्यार्थियों की जान चली गई एवं 60 से अधिक घायल हो गए हैं. 

स्वास्थ्य मंत्री का बयान 

वहीं राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, 2 छात्र व 2 छात्राओं की मौत हुई है. इतना ही नहीं 60 से अधिक लोगों का कलामसेरी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के साथ कुछ विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. आगे जॉर्ज ने कहा कि 4 और छात्रों की हालत अभी गंभीर है.

पूरा मामला 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एमआर अजित कुमार ने बताया कि, अचानक ही भारी बारिश होने पर दर्शक सीढ़ियों का उपयोग करके सभागार में पहुंचे. जिसकी वजह से भगदड़ की स्थिति बन गई. उनका कहना है कि सभागार आंशिक रूप से बहुत भरा हुआ था. परन्तु जब अचानक बारिश हो गई तो छात्र सीढ़ियों से होते हुए भागने की कोशिश करने लगे, जिससे यह पूरा हादसा हुआ है.

निकिता गांधी की प्रस्तुति 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, प्रारंभिक सूचना मिली कि भगदड़ निकिता गांधी के संगीत कार्यक्रम के दरमियान हुई थी. जबकि बाद में पता चला कि घटना हुई जब गायिका ने प्रस्तुति शुरू भी नहीं की थी. वहीं अधिकारियों के अनुसार निकिता गांधी को कोचीन विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थान (सीयूएसएटी) के खुले सभागार में आयोजित संगीत समारोह में प्रस्तुति देनी थी. वहीं पूरी घटना पर सीएम पिनराई विजयन ने दुख जाहिर किया है.

 निकिता गांधी हैं कौन ?

निकिता गांधी भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं. जिनकी उम्र 32 है, पांच अलग-अलग भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली व कन्नड़ में भारतीय फिल्मों में काम किया है. वहीं निकिता ने फिल्म 'राब्ता' में दीपिका पादुकोण के चेहरे के रूप में टाइटल ट्रैक 'राब्ता' के लिए अपनी आवाज दी थी. बता दें कि फिल्म 'जग्गा जासूस' में अरिजीत सिंह संग उन्होंने 'उल्लू का पट्ठा' गाना गाया जो बहुत हिट हुआ था. इतना ही नहीं निकिता गांधी ने 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स', 'जब हैरी मेट सेजल', 'केदारनाथ', 'लुका छुपी', 'सूर्यवंशी' व 'टाइगर 3' सहित कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं.

आधी बंगाली व आधी पंजाबी 

दरअसल उन्होंने 'लियो', 'वरिसू', 'कॉकपिट' व 'किशमिश' जैसी फिल्मों के लिए बंगाली एवं तमिल गाने भी गाए हैं. उनके गाने 'आओ कभी हवेली पे' और 'पोस्टर लगवा दो' काफी पसंद किए गए. जबकि बादशाह संग उनका 'जुगनू' गाना वायरल हिट साबित हुआ है. निकिता आधी बंगाली व आधी पंजाबी हैं. निकिता ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई चेन्नई से पूरी की थीं. उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक ओडिसी नृत्य के साथ हिंदुस्तानी संगीत सीखा. निकिता गांधी ने 2 अक्टूबर 1991 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मिश्रित बंगाली व पंजाबी परिवार जन्म लिया था. 


 

सम्बंधित खबर

Recent News