menu-icon
The Bharatvarsh News

Odisha Train Accident : बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत, 900 से ज्यादा लोग घायल

शुक्रवार 2 जून की शाम ओडिशा में बालासोर जिले के बाहानगा स्टेशन पर दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में करीब 288 लोगों की मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार की शाम को दो पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। इस […]

Calendar Last Updated : 03 June 2023, 02:46 PM IST
Share:

शुक्रवार 2 जून की शाम ओडिशा में बालासोर जिले के बाहानगा स्टेशन पर दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में करीब 288 लोगों की मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार की शाम को दो पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में अत बक 288 लोगों की मौत हो गई है और 900 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के बालासोर में हुए इस दर्दनाक ट्रेन हादसे के घटनास्थल का दौरा करेंगे। इसके बाद वो बालासोर सदर अस्पताल एवं कटक एससीबी मेडिकल का भी दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घायलों से मुलाकात करेंगे।

घटना स्थल पर पहुंचे ओडिशा मुख्यमंत्री –

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शनिवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री पटनायक ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात की।

आपको बता दें आज सुबह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। इसके बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीनें तैनात हैं।

रक्तदान के लिए अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोग –

ओडिशा ट्रेन हादसे में घायल लोगों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। घायलों के उपचार के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए अस्पताल जा रहे हैं। वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि घटनास्थल पर NDRF की 7, ODRF की 5 और दमकल विभाग की 24 टीमें स्थानीय पुलिस के साथ तैनात हैं।

सम्बंधित खबर

Recent News