menu-icon
The Bharatvarsh News

Patna: AAP ने उठाए कांग्रेस पर सवाल, क्या विपक्षी एकता पर पड़ जाएगी दरार

Patna: पटना में आज 17 विपक्षी दलों की बैठक चल रही है। विपक्षी एकता के लिए रखी गई इस बैठक के बीच आप और कांग्रेस में अनबन हो गई। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कांग्रेस पर भाजपा से डील का आरोप लगाया। बैठक के बीच केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर कहा-सुनी शुरू हुई। […]

Calendar Last Updated : 23 June 2023, 03:44 PM IST
Share:

Patna: पटना में आज 17 विपक्षी दलों की बैठक चल रही है। विपक्षी एकता के लिए रखी गई इस बैठक के बीच आप और कांग्रेस में अनबन हो गई। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कांग्रेस पर भाजपा से डील का आरोप लगाया। बैठक के बीच केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर कहा-सुनी शुरू हुई। जिसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस पर यह आरोप लगा दिया। कांग्रेस ने बाद में विचार करने का प्रस्ताव दिया था जिसे खारिज करते हुए आप ने तुरंत कांग्रेस का स्टैंड क्लियर करने को कहा।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया की कांग्रेस अंदर ही अंदर भाजपा के साथ डील कर चुकी है कि वो इस असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ नहीं बोलेगी। आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मीडिया एजेंसी से बातचीत में मल्लिकार्जुन खरगे की बात का जवाब देते हुए कहा की हमारे विश्वसनीय  सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और बीजेपी के बीच डील हो चुकी है। वे इस गैर कानूनी अध्यादेश में भाजपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा की जब यह स्पष्ट है की ये अध्यादेश कानून के खिलाफ है तो कांग्रेस इस पर मौन क्यों है। कांग्रेस को यह साफ करना चाहीए की वे संविधान के साथ खड़े हैं या भाजपा के।

खरगे ने शुक्रवार को पटना से रवाना होने से पहले आप की शर्त को दरकिनार कर दिया था। उन्होंने बैठक का एजेंडा 2024 लोकसभा चुनाव बताते हुए कहा था कि केंद्र के अध्यादेश पर कोई फैसला आगामी मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले लिया जाएगा।

सम्बंधित खबर

Recent News