menu-icon
The Bharatvarsh News

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में हुआ बदलाव, तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज यानी 25 अक्टूबर 2023 को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो इसमें भी आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इजराइल-हमास युद्ध […]

Calendar Last Updated : 25 October 2023, 11:04 AM IST
Share:

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज यानी 25 अक्टूबर 2023 को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो इसमें भी आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं.

बुधवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 88.09 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा. WTI क्रूड ऑयल की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत में 0.11 फीसदी की गिरावट देखी गई है और यह 83.65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ है.

महानगरों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत

नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर तक मिल रहा है.
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
चेन्नई- पेट्रोल 102.66 रुपये, डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर में बिकेगा.

दूसरे शहरों में पेट्रोल और डीजल

प्रयागराज में पेट्रोल 66 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपये, डीजल 65 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर है.
अमृतसर में पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 98.47 रुपये, डीजल 25 पैसे सस्ता होकर 88.79 रुपये प्रति लीटर है.
नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये, डीजल 6 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
गुरुग्राम में पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 96.71 रुपये, डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 89.59 रुपये प्रति लीटर है.
लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये, डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.66 रुपये प्रति लीटर है.
पटना में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये, डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर है.

सम्बंधित खबर

Recent News