menu-icon
The Bharatvarsh News

Free Ration Scheme: दिवाली से पहले 80 करोड़ लोगों को PM मोदी की सौगात, 5 साल तक मिलेगा फ्री राशन

Free Ration Scheme: प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली से पहले देश की गरीब जनता को बड़ी सौगात दी है. बात दें कि पीएम मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई फ्री राशन योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का एलान किया है. इस योजना के तहत सरकार की तरफ से […]

Calendar Last Updated : 04 November 2023, 06:37 PM IST
Share:

Free Ration Scheme: प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली से पहले देश की गरीब जनता को बड़ी सौगात दी है. बात दें कि पीएम मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई फ्री राशन योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का एलान किया है. इस योजना के तहत सरकार की तरफ से राशन दिया जाता है. बात दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस फ्री राशन स्कीम को पांच वर्ष तक बढ़ाने की घोषणा की.

छत्तीसगढ़ में इसी महीने चुनाव होने वाले हैं. 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होना है. ऐसे में पीएम मोदी के इस ऐलान को चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

कोरोना में शुरू हुई थी योजना

इस योजना की शुरुआत कोरोनाकाल के दौरान की गई थी. कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन समेत कई पाबंदियां के लगाने के बाद लोगों की आजीविका पर असर पड़ा था. इस समस्या से निपटने के लिए पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने गरीब जनता की मदद के लिए फ्री राशन स्कीम की शुरुआत की थी. एक जानकारी के अनुसार इस योजना का लाभ 80 करोड़ देशवासी उठा रहे हैं.

दिसंबर में खत्म होने वाली थी योजना

इस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लोगों को को पांच किलो गेहूं और चावल मिलता है. लाभार्थियों को यह अनाज फ्री में मिलता है. केंद्र सरकार ने इसे सबसे पहले 30 जून 2020 को शुरू किया था. उसके बाद इसे कई मौकों पर बढ़ाया जा चुका है. अभी यह योजना दिसंबर 2023 में यानी अगले महीने समाप्त होने वाली थी.

सम्बंधित खबर

Recent News