menu-icon
The Bharatvarsh News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली ‘Z+’ श्रेणी की सिक्योरिटी

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को लेकर एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि सीएम मान को ‘Z+’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस दौरान अब सीएम मान की सुरक्षा में सीआरपीएफ […]

Calendar Last Updated : 25 May 2023, 08:15 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को लेकर एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि सीएम मान को ‘Z+’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस दौरान अब सीएम मान की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती होगी।

केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को “जेड-प्लस” श्रेणी का सुरक्षा कवच प्रदान किया है। भगवंत मान को “जेड-प्लस” सुरक्षा कवर देश और विदेश से संभावित खतरों के मद्देनजर स्वीकृत किया गया था।

भगवंत मान को अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा VIP सुरक्षा दी जाएगी। भगवंत मान की पूरे देश में रक्षा की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टर के मुताबिक, सीआरपीएफ जल्द ही भगवंत मान को सुरक्षा मुहैया कराने का जिम्मा अपने हाथ में लेगी। इसके लिए कुल 55 सशस्त्र जवानों को रखा गया है।

“जेड-प्लस” सुरक्षा कवर न केवल भगवंत मान को प्रदान किया गया है, बल्कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास को भी कवर करेगा और उनके करीबी परिवार के सदस्यों की भी सुरक्षा करेगा।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News