menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: मान सरकार के मंत्रिमंडल में जुड़े दो और सितारे, गुरमीत सिंह और बलकार सिंह ने ली शपथ

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार के कैबिनेट में विस्तार किया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट सदस्यों की संख्या 17 हो गई है। बुधवार की सुबह खबर आई कि पंजाब विधानसभा के […]

Calendar Last Updated : 31 May 2023, 01:42 PM IST
Share:

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार के कैबिनेट में विस्तार किया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट सदस्यों की संख्या 17 हो गई है। बुधवार की सुबह खबर आई कि पंजाब विधानसभा के सदस्य और आम आदमी पार्टी के दो प्रमुख नेताओं को भगवंत मान की कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा रहा है। जिन 2 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई वे गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह है।

कौन है गुरमीत और बलकार?

गुरमीत सिंह वही नेता हैं जिन्होंने मालवा क्षेत्र की लांबी साट से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के प्रमुख नेता प्रकाश सिंह बादल को हराया था। वहीं पूर्व डीसीपी बलकार सिंह क्षेत्र के करतारपुर सीट से वर्तमान विधायक हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इंद्रबीर सिंह निज्जर ने दिया था इस्तीफा

वही मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन पहले मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को अपना इस्तीफा भगवंत मान को सौंप दिया था जिसे मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया। इंद्रबीर सिंह निज्जर के इस्तीफे के बाद राज्यपाल से नए मंत्रियों के लिए शपथ का समय मांगा गया और फिर आज नए मंत्रियों को शपथ दिला कर मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया गया। कुछ दिन पहले निज्जर ने सरकार की एक विजिलेंस जांच का विरोध किया था।

सम्बंधित खबर

Recent News