menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: देश में रिकॉर्ड तोड़ हुई गेहूं की खरीदारी, पहले स्थान पर रहा पंजाब

Punjab News: भारत में इस बार गेहूं की बंपर खरीदारी हुई है। जिससे देश का खाद्यान्न भंडार भरपूर हो गया है। केंद्र पूर में गेहूं एवं चावल का संयुक्त बफर स्टाक 579 लाख टन से आगे पहुंच गया है। बता दें देश में गेहूं का 312 लाख टन और चावल का 267 लाख टन अधिक […]

Calendar Last Updated : 02 June 2023, 07:42 PM IST
Share:

Punjab News: भारत में इस बार गेहूं की बंपर खरीदारी हुई है। जिससे देश का खाद्यान्न भंडार भरपूर हो गया है। केंद्र पूर में गेहूं एवं चावल का संयुक्त बफर स्टाक 579 लाख टन से आगे पहुंच गया है। बता दें देश में गेहूं का 312 लाख टन और चावल का 267 लाख टन अधिक का स्टाक है। 264 लाख टन गेहूं अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए किसानों को लगभग 47,000 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

खाद्य मंत्रालय ने दी जानकारी

खाद्य मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में चालू रबी विपणन सत्र 2023-24 के दौरान गेहूं की खरीद को सही रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। 30 मई तक 262 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। जोकि पिछले साल कुल 188 लाख टन खरीद गया था। इस वर्ष 74 लाख टन से ज्यादा अदिक खरीदा गया है। बता दें रबी विपणन सत्र अप्रैल से मार्च तक चलता है। लेकिन गेहूं की ज्यादातर थोक खरीदारी अप्रैल से जून के बीच की जाती है। यह एक प्रमुख रबी फसल है।


सबसे आगे पंजाब

रबी विपणन सत्र 2023-24 के दौरान अबतक 264 लाख टन गेहूं अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए हैं। खरीद में अहम योगदान देश के तीन राज्यों मध्य प्रदेश पंजाब और हरियाणा का। इस दौरान पंजाब से 121.27 लाख टन, मध्य प्रदेश में 70.98 लाख टन और हरियाणा में 63.17 लाख टन की खरीद की गई है। इनमें देखा जाए तो सबसे ज्यादा गेहूं की खरीद पंजाब में की गई है।


अन्य राज्यों के आंकड़े

बिहार और उत्तराखंड में गेहूं खरीद बहुत कम हुई है। बिहार में दस लाख टन खरीद गेहूं खरीद होनी थी। लेकिन यहां सिर्फ 619 टन की खरीद हुई है। वहीं उत्तराखंड में दो लाख टन लक्ष्य के एवज में सिर्फ 189 टन की ही खरीदारी हो पाई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में दो हजार 863 टन गेहूं की खरीद हुई है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News