menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की बढ़ी मुश्किले, आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज

ड्रग्स मामले में नामजद बर्खास्त AIG राजजीत सिंह के खिलाफ LOC जारी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजजीत सिंह का फोन बंद है। साथ ही यह भी पता चला है कि राजजीत सिंह विदेश भागने के फिराक में है। फिलहाल विजिलेंस ने प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। […]

Calendar Last Updated : 21 April 2023, 05:49 PM IST
Share:

ड्रग्स मामले में नामजद बर्खास्त AIG राजजीत सिंह के खिलाफ LOC जारी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजजीत सिंह का फोन बंद है। साथ ही यह भी पता चला है कि राजजीत सिंह विदेश भागने के फिराक में है। फिलहाल विजिलेंस ने प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही राजजीत सिंह की लगातार तलाश की जा रही है।

सीएम मान ने विजिलेंस को दिए निर्देश ज्ञात हो कि पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सीलबंद रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीपीएस अधिकारी और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) राजजीत सिंह हुंदल को बर्खास्त कर दिया था। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सीएम मान को नामजद करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने सतर्कता ब्यूरो को मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति की जांच करने का भी आदेश दिया।

पंजाब पुलिस ने बर्खास्त AIG राजजीत सिंह पर बर्खास्त सिपाही इंद्रजीत सिंह के साथ आपराधिक साजिश रचने और एक व्यक्ति (इंद्रजीत) को सजा से बचाने के इरादे से गलत रिकॉर्ड तैयार करने के अलावा जबरन वसूली करने का मामला दर्ज किया है। बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह दलालों और BSF कास्टेबल के माध्यम पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी करता था। ड्रग्स पर विशेष कार्य बल द्वारा इंद्रजीत के खिलाफ जून 2018 में दर्ज प्राथमिकी में राज जीत नामित किया गया है।

इंद्रजीत पर मादक पदार्थों की तस्करी और बरामदगी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया था। पंजाब सरकार के आदेश के बाद STF ने उसी प्राथमिकी में राज जीत को नामजद किया था उन पर IPC की धारा 120बी, 218 और 384 के अलावा NDPS एक्ट की धारा 59 और 39 लगाई गई है। STF ने राजजीत सिंह के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।

सम्बंधित खबर

Recent News