menu-icon
The Bharatvarsh News

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, PM MODI पर 'पनौती' वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

Rahul Gandhi Statement: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविय, भाजपा नेता ओम पाठक और राधा मोहन दास अग्रवाल ने चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है.

Calendar Last Updated : 22 November 2023, 06:32 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • PM पर 'पनौती' वाले बयान को लेकर राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें,
  • बयान को लेकर चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए पीएम मोदी पर पनौती वाले बयान को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बता दें, कि भाजपा ने राहुल की टिप्पणी को लेकर आज ( 22 नवंबर)  चुनाव आयोग से शिकायत की है. इसके अतिरिक्त कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भी आयोग का दरवाजा खटखटाया है. 

भाजपा के इन दिग्गजों ने की शिकायत 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविय, भाजपा नेता ओम पाठक और राधा मोहन दास अग्रवाल ने चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है. राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था की "पीएम का मतलब पनौती मोदी है". वहीं इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दावा किया था कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय उनकी जाति को ओबीसी सूची में शामिल किया गया था. उन्होंने पीएम मोदी को झूठों को सरदार भी करार दिया था. 

राहुल ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने कहा था कि भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद स्टेडियम में पीएम मोदी की उपस्थिति देश की टीम के लिए दुर्भाग्य लेकर आई और वह मैच हार गई. 

भाजपा ने राहुल से माफी मांगने को कहा 

इस पूरे मामले को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी से बयान को लेकर पीएम मोदी से माफी मांगने की मांग की थी. बता दें, कि कल (मंगलवार) पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गांधी की टिप्पणी शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक है. उन्होंने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था, ‘‘उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी मां सोनिया गांधी के गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी को ‘मौत का सौदागर' कहे जाने के बाद कांग्रेस गुजरात में कैसे डूब गई थी.’’

सम्बंधित खबर

Recent News