menu-icon
The Bharatvarsh News

Subrata Roy Passes Away: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Subrata Roy Passes Away: सुब्रत रॉय काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनका मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. वहीं कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया है कि सहारा प्रमुख की जान कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से गई है.

Calendar Last Updated : 15 November 2023, 08:22 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन
  • 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Subrata Roy Passes Away:मशहूर बिजनेसमैन और सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का कल रात मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. सुब्रत रॉय काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनका मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. वहीं कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया है कि सहारा प्रमुख की जान कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से गई है.

कंपनी ने आगे कहा की 12 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कल यानि 14 को नवंबर रात साढ़े 10 बजे अपनी आखिरी सांस ली. सहारा प्रमुख का पार्थिव शरीर आज ( 15 नवंबर) को यूपी के लखनऊ लाया जाएगा. 

सपा प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि 

 

सपा (समाजवादी पार्टी) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सहारा श्री सुब्रत राय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिउए भवात्मक क्षति हैक्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने. भावभीनी श्रद्धांजलि!

कौन है सुब्रत रॉय?

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था. सुनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चीलड़ स्कूल में हुई थी.  इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजिनीयरिंग की पढ़ाई यूपी के गोरखपुर में की थी. राय द्वारा सहारा इंडिया परिवार की स्थपना साल 1978 में की गई थी. 

सम्बंधित खबर

Recent News