menu-icon
The Bharatvarsh News

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, DDU से LNJP अस्पताल में किया गया शिफ्ट

Satyendra Jain: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को आज एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने की शिकायत मिलने के बाद उन्हें वेस्ट दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, आप नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (DDU) अस्पताल […]

Calendar Last Updated : 25 May 2023, 07:48 PM IST
Share:

Satyendra Jain: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को आज एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने की शिकायत मिलने के बाद उन्हें वेस्ट दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, आप नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (DDU) अस्पताल से लोकनायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की 7 नंबर बैरक में बंद सत्येंद्र जैन सुबह 6 बजे बाथरूम गए जहा उन्हें चक्कर आया जिसकी वजह से वे फिसल गए, आपको बता दू की इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। फिलहाल वे अस्पताल में एडमिट है और उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं। स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से कुछ दिनों पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन की हालत बेहद चिंताजनक है। पिछले एक साल के दौरान उनका 35 किलो वजन कम हो गया है।

सम्बंधित खबर

Recent News